Uttar Pradesh

लखनऊ : मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ लंगड़ा

लखनऊ, 28 जनवरी 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में मासूम से दुष्कर्म के आरोपी कुंदन कश्यप को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया है।

पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप

ये मुठभेड़ लखनऊ के गाजीपुर क्षेत्र में बंधा रोड पर सोमवार रात हुई। पुलिस के मुताबिक मासूम से दुष्कर्म के आरोपी कुंदन के बारे में मिली सूचना पर उसकी घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी कुंदन घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। उसके पास एक तमंचा बरामद हुआ है।

दोस्त की बेटी से किया था दुष्कर्म

Advertisement

पुलिस के मुताबिक कुंदन की मासूम से दुष्कर्म के केस में तलाश थी। वह इन्दिरानगर इलाके में रहने वाले अपने दोस्त की साढ़े तीन वर्षीय बच्ची को बहाने से अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के संबंध में मासूम की मां ने सोमवार को कुंदन के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें  जमीन की पैमाइश सालों लटकाई, पैसा भी लिया… बड़ी नाइंसाफी… एक आईएएस व तीन पीसीएस अफसर निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link