Uttar Pradesh

लखनऊ : सिपाही की पत्नी ने किया सुसाइड, उससे पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लगाए ये आरोप

लखनऊ, 27 जुलाई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब थाने में तैनात एक सिपाही की पत्नी सौम्या उर्फ किरन (25) ने रविवार को किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो पोस्ट किए, जिनमें उसने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।

सिपाही करना चाहता था दूसरी शादी

सौम्या ने वीडियो में बताया कि उसका पति अनुराग उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। साथ ही, ससुराल पक्ष के लोग पति अनुराग की दूसरी शादी करवाना चाहते हैं। इतना ही नहीं, सौम्या ने अपने जेठ पर उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें:

एक साल पहले दोनों ने किया था प्रेम विवाह

जानकारी के अनुसार अनुराग वर्तमान में बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाने में गश्ती वाहन पर तैनात है। वह अपनी पत्नी के साथ बीकेटी के बाना गांव में लालता सिंह के मकान में किराए पर रह रहा था। सौम्या हाल ही में मायके से वापस लौटी थी। करीब एक साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजन मैनपुरी से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। बीकेटी थाना प्रभारी के अनुसार घटना में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  योगी सरकार का बड़ा फैसला: छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को फिर मिलेगा मौका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button