Uttar Pradesh

दारोगा पति की पिटाई से आहत पत्नी ने खाया जहर, प्रयागराज में भर्ती।

कौशांबी,29 दिसंबर 2024

कौशांबी के मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के पडरी गांव में एक विवाहिता ने पति की पिटाई से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। दारोगा पद पर तैनात पति सम्मित पांडेय, जो छुट्टी पर घर आए थे, का शुक्रवार को पत्नी विमला पांडेय के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद पति द्वारा की गई मारपीट से आहत विमला ने जहर खा लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार दंपति के बीच अक्सर झगड़े और मारपीट होती रहती थी। हालांकि, पुलिस को अभी तक इस घटना की कोई सूचना या शिकायत नहीं मिली है। थानाध्यक्ष पइंसा रोशन लाल ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखीमपुर खीरी: हाईकोर्ट ने लगायी एसडीएम के निलंबन पर रोक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link