Uttar Pradesh

हनुमान मंदिर में पूजा के बाद चोर 1 किलो चांदी का मुकुट लेकर फरार।

भदोही,29 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र में सहसेपुर स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की चौंकाने वाली घटना हुई। एक अज्ञात व्यक्ति ने हनुमान जी के सिर पर लगे करीब 1 किलो चांदी के मुकुट को चुरा लिया। यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखा कि चोर ने पहले मंदिर में लगभग 15 मिनट तक पूजा की, फिर मौका पाकर मुकुट को निकालकर अपने झोले में रख लिया और फरार हो गया।

घटना के बाद भक्तों में आक्रोश है और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की कोशिश की जा रही है। मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ-साथ इलाके के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस घटना ने मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और भक्तों ने प्रशासन से सुरक्षा के सख्त इंतजाम की मांग की है।

ये भी पढ़ें  दिल्ली :  AAP MLA अमानतुल्ला खान को कोर्ट से राहत, पुलिस पर 'हमला' मामले में 24 फरवरी तक गिरफ्तारी पर लगी रोक।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link