Uttar Pradesh

बरात से पहले तमंचा चेक करते हुए चली गोली, पिता की गलती से ढाई साल की बेटी की मौत

कानपुर,18 नवंबर 2024

कानपुर के कल्याणपुर में बहन की शादी की तैयारियों के दौरान दुखद हादसा हो गया। राहुल यादव ने अलमारी से तमंचा निकालकर चेक किया, तभी अचानक गोली चल गई और उसकी ढाई साल की बेटी गौरी को जा लगी। खून से लथपथ बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस ने मां सुमन की शिकायत पर राहुल को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि सुमन ने राहुल यादव से दूसरी शादी की थी। सुमन और राहुल के जुड़वां बच्‍चे विराल और गौरी थी। पहले पति से भी सुम को एक लड़का है। सुमन ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने राहुल को अरेस्‍ट कर लिया है। इस घटना की पूरे मोहल्‍ले में चर्चा हो रही है। बच्‍ची की मौत के बाद वरपक्ष के 10 लोग बरात लेकर आए और सादे समारोह में राहुल की बहन को शादी के बाद लेकर चले गए।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  नीली बत्ती लगी गाड़ी देख मंत्री असीम अरुण हुए नाराज, CP वाराणसी को लिखा पत्र... चालान अवश्य हो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link