Sitapur City

सीतापुर न्यूज : पीछे कोयला लदा, केबिन में 6 किलो अफीम, बिहार से पंजाब जा रहे ट्रक से खुला राज, तस्कर को दबोचा

Opium Smuggling : सहरानपुर की ANTF व स्थानीय पुलिस ने की धरपकड़, मोहाली का गुरदीप सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ा

सीतापुर, 4 नवंबर 2026:

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। खैराबाद थाना पुलिस ने सहारनपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के साथ मिलकर एक ट्रक से 6 किलो 240 ग्राम अफीम बरामद की है। अफीम को ट्रक के केबिन में एक सीक्रेट जगह छिपाकर रखा गया था। तस्करी पर परदा डालने के लिए ट्रक पर कोयला लादा गया था।

मोड़ पर धीमे होते ही रोका गया ट्रक

एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स को अफीम की तस्करी के बारे में इनपुट मिला था। इस दौरान पता चला कि बिहार से पंजाब जाने वाले ट्रकों पर पीछे दिखावे के लिए कोयला लादा जाता है लेकिन भारी मात्रा में अफीम भी होती है। इसके बाद टॉस्क फोर्स ने सीतापुर की खैराबाद पुलिस के साथ लखनऊ-सीतापुर रोड पर जमैयतपुर मोड़ के पास डेरा डाल दिया। मोड़ पर ट्रक धीमे होते ही रुकने का इशारा किया गया।

केबिन में बनाई गई थी सीक्रेट जगह, अफीम की कीमत 35 लाख बताई

ट्रक (PB65BP 5955) पर सवार चालक गुरदीप सिंह निवासी मोहाली पंजाब ने पुलिस को पीछे लदे कोयले का ईवे बिल दिखाया। पुलिस ने उसे नीचे उतारकर केबिन की तलाशी शुरू की। अंदर बेहद होशियारी से बनाये गए एक सीक्रेट स्थान में चार पैकेट रखे मिले। ये अफीम थी। इसका वजन 6 किलो 240 ग्राम निकला। पुलिस के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें:

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में इस्तेमाल टाटा ट्रक भी कब्जे में ले लिया है। तलाशी के दौरान पुलिस को 2300 रुपये नकद, दो स्मार्टफोन मिले। आरोपी का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। इसके अलावा ट्रक की आरसी, बीमा, परमिट, टैक्स इनवॉइस व ई-वे बिल भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं। अब टीम इस माल के पीछे छिपे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  घर के गेट पर कांग्रेस सांसद का अनशन...रात से शुरू हंगामा जारी, समर्थक जुटे

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link