Lucknow City

68,500 शिक्षक भर्ती : नियुक्ति शेड्यूल के लिए पंकज चौधरी के आवास पर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, मिठाई खाने से इनकार

64 दिन से धरना और 9 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों ने दो टूक कहा- आश्वासन नहीं, अब नियुक्ति का शेड्यूल चाहिए, दीपावली से पहले मांग पूरी न होने पर चाचा जी के आवास पर ही मनाएंगे त्योहार

लखनऊ, 4 नवंबर 2026:

यूपी की 68,500 शिक्षक भर्ती 2018 में आरक्षण विसंगति का मुद्दा लगातार गरमाया है। नियुक्ति की मांग को लेकर 64 दिनों से लखनऊ के ईको गार्डन में आंदोलन कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने मंगलवार देर शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने साफ कहा कि अब उन्हें कोई आश्वासन नहीं बल्कि नियुक्ति प्रक्रिया का लिखित शेड्यूल चाहिए।

अभ्यर्थियों का आंदोलन पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल में भी तब्दील है। इनमें चित्रकूट के दीपक पटेल और बरेली के नसीम फरीदी 26 अक्टूबर से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लखनऊ में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने मंगलवार रात करीब एक घंटे तक ‘चाचा जी हम भतीजे आहत हैं, आप ही तो राहत हैं’ के नारे लगाकर अपनी मांग बुलंद की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष की ओर से प्रदर्शनकारियों को मिठाई खिलाने का प्रस्ताव आया लेकिन अभ्यर्थियों ने इसे ठुकरा दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि पहले नियुक्ति का शेड्यूल जारी कराइए, फिर चाचा जी के आवास पर आकर मिठाई खाएंगे और खुशियां मनाएंगे।

ये भी पढ़ें:

आंदोलन के नेतृत्वकर्ता आशुतोष वर्मा और तूफान सिंह ने कहा कि 10 सितंबर को विभागीय बैठक में आरक्षण विसंगति स्वीकार की जा चुकी है। ऐसे में आधिकारिक स्वीकृति के अनुरूप जल्द नियुक्ति का शेड्यूल जारी किया जाए जिससे आंदोलन का सुखद समापन हो और आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की छवि भी खराब न हो।

Advertisement

68,500 शिक्षक भर्ती : नियुक्ति शेड्यूल के लिए पंकज चौधरी के आवास पर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, मिठाई खाने से इनकार

धरना प्रभारी नवीन चौधरी ने चेतावनी दी कि शेड्यूल जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। दीपावली से पहले मांग पूरी नहीं हुई तो अभ्यर्थी पंकज चौधरी के आवास पर ही दीपावली मनाएंगे। पुलिस प्रशासन ने देर रात प्रदर्शनकारियों को बसों से वापस ईको गार्डन भेज दिया।

ये भी पढ़ें  बिजली पर सियासी ‘करंट’ तेज : अखिलेश बोले- जनता भाजपा को धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link