Lucknow CityUttar Pradesh

बिजली पर सियासी ‘करंट’ तेज : अखिलेश बोले- जनता भाजपा को धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी

CM योगी के ‘तारों पर कपड़े सुखाने’ वाले बयान पर सपा प्रमुख का पलटवार, बिजली संकट और भाजपा विधायकों की चिट्ठियों को लेकर भी साधा निशाना

लखनऊ, 27 मई 2026:

यूपी में बिजली संकट को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के बिजली के तारों पर कपड़े सुखाने वाले बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि शुक्र है कि उन्होंने यह नहीं कहा कि प्रदेश की महा विद्युत आपदा के पीछे दिल्ली से भेजे गए किसी दूत की साजिश है।

दरअसल, मंगलवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिनकी सरकार में बिजली आती ही नहीं थी, वही आज बिजली संकट की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले लोग बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री के इसी बयान को लेकर अब सपा और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की हालिया समीक्षा बैठकों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में पूछा कि बिजली मंत्री समीक्षा बैठकों में आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से बिजली मंत्री के साथ कंधे पर हाथ रखकर तस्वीर पोस्ट करने की सलाह देते हुए कहा कि जनता को आपकी आपसी गर्मी से ही राहत मिल जाएगी।

सपा प्रमुख ने भाजपा विधायकों और सांसदों द्वारा अपनी ही सरकार को बिजली संकट पर लिखी जा रही चिट्ठियों को भी मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बिजली सब-स्टेशनों पर पीएसी तैनात करनी पड़ रही है। विधायक-सांसद जनता के गुस्से से बचने के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ पत्र लिख रहे हैं। अखिलेश ने तंज कसते हुए यहां तक कहा कि भाजपा में अब करेंट नहीं रहा!

READ MORE 

ये भी पढ़ें  पहले पैरालिसिस का अटैक फिर पत्नी का निधन... डिप्रेशन में बुजुर्ग ने खुद को गोली से उड़ाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button