Lucknow CityUttar Pradesh

UP Teacher Recruitment : TGT, प्रधानाध्यापक और प्रिंसिपल के 20,382 पदों पर होगी भर्ती

टीजीटी के 17,735 पदों के लिए 24 अक्टूबर से आवेदन शुरू, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के 2,647 पदों पर भी भर्ती, दिसंबर में टीजीटी और जनवरी 2027 में होगी अन्य दोनों परीक्षाएं

लखनऊ/प्रयागराज, 24 अक्टूबर 2026:

यूपी में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र से बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों की भर्ती के लिए तीन विज्ञापन जारी किए हैं। इनके जरिए प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टीजीटी), प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के 20,382 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सबसे अधिक 17,735 पद टीजीटी के हैं। प्रधानाध्यापक के 1,172 और प्रधानाचार्य के 1,475 पदों पर चयन किया जाएगा। इन भर्तियों से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा अवसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और शैक्षणिक नेतृत्व से जुड़े रिक्त पदों को भरने की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण कदम है।

टीजीटी के 17,735 पदों के लिए कल से आवेदन

आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार टीजीटी के 17,735 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 24 अक्टूबर से शुरू होगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 26 नवंबर तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। टीजीटी भर्ती परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर भी मौका

हाईस्कूल स्तर के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर भी भर्ती होगी। इनमें बालक विद्यालयों के 1,037 और बालिका विद्यालयों के 135 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर और संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। परीक्षा 7 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है।

Advertisement

प्रधानाचार्य के 1,475 पदों पर चयन

इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1,475 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें बालक विद्यालयों के 1,318 और बालिका विद्यालयों के 157 पद हैं। इस भर्ती के लिए भी आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर निर्धारित है। परीक्षा 7 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

आवेदन से पहले OTR कराना जरूरी

आयोग ने तीनों भर्तियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य किया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षिक योग्यता, पात्रता और अन्य शर्तों के संबंध में व्यक्तिगत परामर्श उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इसलिए आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता और आवेदन संबंधी निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर देख सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा का ध्यान रखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करना अभ्यर्थियों के लिए जरूरी होगा।

ये भी पढ़ें  नौ साल में नया रिकॉर्ड : फरवरी में 9,731 करोड़ की वसूली, AI और सख्त प्रवर्तन से बढ़ी राजस्व रफ्तार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link