Lucknow City

LDA Plot Lottery : लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना होगा पूरा! नैमिष नगर व वरुण विहार की लॉटरी आज से

एलडीए की दोनों आवासीय योजनाओं में 3 दिन में लॉटरी से होगा भूखंडों का आवंटन, आवेदकों की मौजूदगी में निकाली जाएंगी पर्चियां, यूट्यूब पर होगा लाइव प्रसारण

लखनऊ, 4 नवंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अपना प्लॉट खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म होने जा रही हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की महत्वाकांक्षी नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं में भूखंडों के आवंटन के लिए पहली लॉटरी आज से शुरू हो रही है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रक्रिया में हजारों आवेदकों की किस्मत का फैसला होगा।

एलडीए ने लॉटरी की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवेदकों की मौजूदगी में पर्चियां निकालकर भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। दोनों योजनाओं की लॉटरी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अलग-अलग हॉल में आयोजित होगी।
lda-plot-lottery-lucknow-naimish-nagar-varun-vihar (2)

नैमिष नगर में तीन दिन चलेगी लॉटरी

सीतापुर रोड पर 4,100 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित हो रही नैमिष नगर योजना के प्रथम चरण में ब्रह्म खण्ड, भूमि खण्ड फेज-1 और भूमि खण्ड फेज-2 शामिल हैं। इनमें 72 से 450 वर्ग मीटर तक के भूखंड उपलब्ध हैं। आज 72 और 112.5 वर्ग मीटर, 5 नवंबर को 162 और 200 वर्ग मीटर तथा 6 नवंबर को 288 और 450 वर्ग मीटर के भूखंडों के लिए लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। यह प्रक्रिया इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में होगी।

ये भी पढ़ें:

वरुण विहार में भी आज से किस्मत का फैसला

आगरा एक्सप्रेस-वे के निकट 6,580 एकड़ में विकसित हो रही वरुण विहार योजना के प्रथम चरण में काशी खण्ड, कैलाश खण्ड फेज-1 और कैलाश खण्ड फेज-2 शामिल हैं। यहां 112.5 से 450 वर्ग मीटर तक के भूखंड हैं। आज 112.5 वर्ग मीटर, 5 नवंबर को 200 वर्ग मीटर और 6 नवंबर को 162, 288, 300 और 450 वर्ग मीटर के भूखंडों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। इसका आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में होगा।

Advertisement

यूट्यूब पर देख सकेंगे लॉटरी का लाइव ड्रॉ

गौरतलब है कि नैमिष नगर और वरुण विहार योजनाओं के प्रथम चरण के भूखंडों के लिए 24 सितंबर से 27 अक्टूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चली थी। अब आवेदकों की मौजूदगी में लकी ड्रॉ के जरिए आवंटन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया का एलडीए के यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी होगा। इससे आवेदक घर बैठे लॉटरी की प्रक्रिया देख सकेंगे।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : LDA की बड़ी चूक : बिना जमीन अधिग्रहण के बेचे 272 प्लॉट, अब आवंटन निरस्त

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link