Lucknow City

लखनऊ अग्निकांड : मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, राहत कार्य जारी

CM योगी के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई, 400 से ज्यादा कर्मियों ने बचाई कई जिंदगियां, पीड़ितों के लिए भोजन, आवास और मेडिकल सुविधा

लखनऊ, 17 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के विकासनगर इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद सरकार ने तत्काल राहत देते हुए मृतक दो बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। सीएम योगी के निर्देश पर स्थानीय भाजपा विधायक ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सहायता राशि के चेक सौंपे और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने बुधवार को ही अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए प्रभावित परिवारों के लिए नजदीकी कम्युनिटी सेंटर में रहने और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की। नगर निगम और रेरा की टीमें पीड़ितों में लगातार खाने के पैकेट वितरित कर रही हैं।

सरकार की ओर से राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। पीड़ितों को मेडिकल सुविधाएं, दवाइयां और अन्य आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे वे इस संकट से जल्द उबर सकें।
मालूम हो कि बुधवार शाम विकासनगर सेक्टर-12 रिंग रोड के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि कई घर इसकी चपेट में आ गए। हालांकि दमकल विभाग, पुलिस और अन्य एजेंसियों की मुस्तैदी से बड़ी जनहानि टल गई।

ये भी पढ़ें:

करीब 400 से अधिक दमकल, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम के कर्मचारियों के साथ नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चलाया। इस दौरान आसपास के 30 से अधिक घरों को खाली कराकर कई लोगों की जान बचाई गई। इस हादसे के बीच प्रशासन की तत्परता और समन्वय से नुकसान को सीमित करने के साथ सरकार की सहायता ने पीड़ितों को कुछ हद तक राहत जरूर पहुंचाई है।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : संभल में दिखी प्यार की अजीब दास्ताँ, प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारी गोली फिर खुल भी मौत को लगाया गले...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link