Lucknow City

Lucknow News : समान शिक्षा, नशामुक्त समाज की जगाई अलख, कौशल किशोर की आत्मसम्मान यात्रा का पहला चरण पूरा

लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा तक पहुंचा अभियान, रास्ते में सीतापुर, बाराबंकी और मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं में हुआ जनसंपर्क, 19 अक्टूबर को दूसरे चरण की रूपरेखा सामने रखेंगे कौशल किशोर

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 15 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश में समान शिक्षा, नशामुक्त समाज और नागरिकों के आत्मसम्मान का संदेश लेकर निकली पारख महासंघ की आत्मसम्मान यात्रा का पहला चरण लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा में पूरा हो गया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर के नेतृत्व में निकली इस यात्रा के दौरान सरोजनी नगर में 10 स्थानों पर स्वागत सभाएं हुईं। इन सभाओं में कौशल किशोर ने लोगों को शिक्षा में समानता लाने, युवाओं को नशे से दूर रखने और अपराध के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

उन्नाव से शुरू हुआ अभियान कई जिलों तक पहुंचा

आत्मसम्मान यात्रा की शुरुआत उन्नाव से हुई थी। इसके बाद यात्रा सीतापुर, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं से गुजरी। सरोजनी नगर पहुंचने पर भी अलग-अलग स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। आयोजकों के मुताबिक, हर पड़ाव पर लोगों की भागीदारी से अभियान को समर्थन मिला।

ये भी पढ़ें:

kaushal-kishore-atmasamman-yatra-first-phase-equal-education-drug-free-society (2)

Advertisement

19 अक्टूबर को दूसरे चरण का ऐलान

कौशल किशोर ने कहा कि आत्मसम्मान यात्रा के जरिए उठाए जा रहे मुद्दों को लोगों का समर्थन मिल रहा है। अभियान का दूसरा चरण 19 अक्टूबर के बाद शुरू किया जाएगा। इसी दिन उनके पुत्र आकाश किशोर की पुण्यतिथि पर लखनऊ में नशामुक्ति को लेकर गोष्ठी आयोजित होगी। इस कार्यक्रम में यात्रा के अगले चरण की रूपरेखा घोषित की जाएगी।

kaushal-kishore-atmasamman-yatra-first-phase-equal-education-drug-free-society (3)

समान शिक्षा को लेकर दिया संदेश

कौशल किशोर ने कहा कि अमीर हो या गरीब, हर बच्चे को एक समान शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कक्षा छह से ही बच्चों को नशे की लत और अपराध के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर मिलने से बच्चों को बेहतर भविष्य बनाने में मदद मिलेगी।

kaushal-kishore-atmasamman-yatra-first-phase-equal-education-drug-free-society (4)

कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद

आत्मसम्मान यात्रा के पहले चरण के समापन के मौके पर मलिहाबाद की विधायक जय देवी, मोहनलालगंज के विधायक व पारख महासंघ के लखनऊ जिलाध्यक्ष अमरीश रावत, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास किशोर सहित पारख महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  अब सिर्फ काशी ही नहीं… पूर्वी UP के जंगल, Waterfall और घुमावदार सड़कें भी बनेंगी पर्यटकों की पसंद

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link