Barabanki City

ऑटो से आए चोर, ढाई घंटे रुके…तार व मशीनें उठा ले गए, दो अन्य घरों से लाखों का माल उड़ाया

लखनऊ-बाराबंकी रोड पर शहर कोतवाली क्षेत्र में हुईं वारदातें, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध, रात के समय बेखौफ घूमते रहे चोर

बाराबंकी, 17 अप्रैल 2026:

शहर कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन वारदातों में चोरों ने घरों और एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए नकदी, जेवर व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सभी मामलों में पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

पहली घटना मेयो हॉस्पिटल के सामने बसी विनायक विहार कॉलोनी में हुई। यहां अभिषेक व सुधांशु शेखर सिंह मकान बनवा रहे हैं। देर रात निर्माणाधीन मकान में करीब एक बजे तीन लोग गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दीवारों में लगे कॉपर वायर के तार, टाइल्स कटर की चार मशीनें और अन्य सामान चोरी कर ले गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की आवाजाही रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में दिखा कि वे एक ऑटो से आए थे और करीब ढाई घंटे तक अंदर रहे।

वहीं इसी जगह के पास करीब मयूर विहार कॉलोनी के पास दूसरी घटना हुई। रजनीश शुक्ला के घर में रात करीब ढाई बजे चोर घुस आए। बगल में बन रहे मकान के सहारे घर में दाखिल होकर अलमारी से सोने की तीन चेन, चार अंगूठियां, एक ब्रेसलेट और कपड़े उठा ले गए। घर में मौजूद उनके भाई को आहट लगी तो चोर छत के रास्ते भाग निकले।

ये भी पढ़ें:

चोरों ने राधेनगर बडेल में भी धावा बोला। यहां रहने वाले राहुल कुमार अपने परिवार के साथ पिता की तबीयत खराब होने पर गांव चले गए थे। वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला। कमरे में रखे बक्से से करीब 80 हजार रुपये नकद, तीन जोड़ी पायल, बच्चों के पायल और भरा गैस सिलेंडर गायब था। फिलहाल पुलिस ने तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  महादेवा महोत्सव : अक्षरा सिंह ने जमाया रंग... भोजपुरी गीतों व भजनों पर थिरकता रहा रामनगर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link