Prayagraj

प्रयागराज न्यूज : डॉग प्रोटेक्शन सेंटर पर बोला धावा, कर्मचारियों को बंधक बनाकर 9 कुत्ते साथ ले गए, NGO पर केस

Dog Shelter Case : करेली स्थित डॉग प्रोटेक्शन सेंटर में हुई घटना, एनजीओ से जुड़ीं वंशिका गुप्ता समेत कई लोगों के खिलाफ नगर निगम की टीम ने दर्ज कराई एफआईआर

प्रयागराज, 4 नवंबर 2026:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आवारा कुत्तों को पकड़ने को लेकर नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। एक एनजीओ से जुड़े कुछ लोगों ने करेली स्थित डॉग प्रोटेक्शन सेंटर में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब तीन घंटे तक कमरे में बंद रखा। इसके बाद सेंटर के अलग-अलग कमरों से 9 कुत्तों को निकालकर अपने साथ ले गए। नगर निगम के पशु कल्याण विभाग में तैनात नायब मोहर्रिर विकास सारस्वत ने करेली थाने में वंशिका गुप्ता समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

म्योराबाद में पहले भी दी गई थी धमकी

इस विवाद की शुरुआत 26 अक्टूबर को हुई। नगर निगम की एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) टीम म्योराबाद इलाके में आवारा कुत्तों को पकड़ने गई थी। इसी दौरान एनजीओ की वंशिका गुप्ता और उनके 10-15 साथियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। डॉग वैन के कर्मचारी विवेक यादव से भी दोबारा कुत्ते पकड़ने वाली गाड़ी आने पर कर्मचारियों के हाथ-पैर तोड़ने की बात कही गई थी।

पुलिस की मौजूदगी में पकड़े गए 13 कुत्ते

इसके बाद 2 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीम दोबारा म्योराबाद पहुंची। टीम को जनता की शिकायत पर आवारा कुत्तों को पकड़ने के साथ उनकी नसबंदी करनी थी। इसी दौरान वंशिका गुप्ता, पूनम डिसूजा, गोलू खान, आकांक्षा मिश्रा, जीशान, आयशा समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों ने टीम का रास्ता रोक दिया। विरोध के बीच पुलिस के हस्तक्षेप से टीम करीब 13 कुत्तों को पकड़कर करेली स्थित प्रोटेक्शन सेंटर ले आई।

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज न्यूज डॉग प्रोटेक्शन सेंटर पर बोला धावा, कर्मचारियों को बंधक बनाकर 9 कुत्ते साथ ले गए, NGO पर केस (2)

Advertisement

शाम को सेंटर पहुंचकर कर्मचारियों को बनाया बंधक

दूसरे दिन शाम करीब 4 बजे वंशिका गुप्ता अपने साथियों के साथ करेली स्थित डॉग प्रोटेक्शन सेंटर पहुंचीं। उनके साथ पूनम डिसूजा, गोलू खान, सुमित गुप्ता, जीशान, आयशा, आकांक्षा मिश्रा समेत 10 से 15 अन्य लोग भी थे। इन लोगों ने सेंटर में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की, थप्पड़ मारे और कर्मचारियों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया गया। करीब तीन घंटे तक कर्मचारियों को बंधक रखने के बाद आरोपी 9 कुत्तों को अपनी गाड़ी में भरकर ले गए।

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, एनजीओ पर अवैध कारोबार का आरोप

एनजीओ से जुड़े सुमित गुप्ता सेंटर की बाहरी दीवार फांदकर छत पर चढ़कर अंदर आ गया और वहां कर्मचारियों को धमकाना शुरु कर दिया। इस घटना का वीडियो व्हाट्सएप पर भेजे जाने के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट @SHAAN_E_PRAYAG पर पोस्ट किया गया। विकास सारस्वत का आरोप है कि वंशिका गुप्ता और उनके साथी एक एनजीओ के नाम पर संगठित तरीके से काम करते हैं। उन्होंने इन लोगों पर इलाके के आवारा कुत्तों को अपने कब्जे में लेकर उनके मांस की अवैध बिक्री से कमाई करने का भी आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें  वैश्य परिवार हत्याकांड : बेटे के दोस्त ने खेला था खूनी खेल... तीन कत्ल के बाद साथी को भी मार डाला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link