Prayagraj

Prayagraj Cyber Crime : फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर फेंका जाल, नैनी के युवक से 5.50 लाख का साइबर फ्रॉड

अलग-अलग मदों में कराए गए भुगतान, कंपनी ने रकम मिलने से किया इनकार, साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज, जालसाजों में एक महिला भी शामिल

प्रयागराज, 30 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ऑनलाइन फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। नैनी निवासी आनंद चौधरी को Shadowfax Technologies Limited की फ्रेंचाइजी दिलाने का भरोसा देकर 5.50 लाख रुपये से अधिक की रकम वसूल ली गई। कई बार भुगतान करने के बाद भी जब फ्रेंचाइजी नहीं मिली तो युवक ने कंपनी से संपर्क किया। वहां से पता चला कि कंपनी के पास न तो रकम पहुंची है, न ही उसके नाम पर कोई फ्रेंचाइजी आवंटित की गई है।

ईमेल भेजकर शुरू हुई थी प्रक्रिया

आनंद के मुताबिक, उन्हें एक ईमेल मिला था। इसमें Shadowfax की फ्रेंचाइजी देने की बात कही गई थी। इसके बाद उनसे जरूरी दस्तावेज मांगे गए। दस्तावेज भेजने के बाद फ्रेंचाइजी फीस, एग्रीमेंट, उपकरण, इंश्योरेंस, एनओसी, जीएसटी, ट्रेनिंग सहित ऑपरेशनल रिजर्व के नाम पर अलग-अलग किस्तों में पैसे जमा कराए गए।

कई किस्तों में जमा कराए रुपये

25 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 5,50,477.28 रुपये जमा कराए गए। भुगतान के लिए पेटीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित दूसरे बैंकिंग माध्यमों का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान फोन कॉल के जरिए संपर्क करने वाले लोगों ने खुद को अलग-अलग नामों से परिचित कराया। उन्होंने फ्रेंचाइजी की प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा दिया था।

ये भी पढ़ें:

कंपनी ने फ्रेंचाइजी आवंटन से किया इनकार

20 अक्टूबर तक फ्रेंचाइजी आवंटित नहीं होने पर आनंद को शक हुआ। उन्होंने Shadowfax की आधिकारिक वेबसाइट से कंपनी का संपर्क विवरण लेकर जानकारी की। कंपनी की ओर से बताया गया कि उनके नाम पर फ्रेंचाइजी की कोई प्रक्रिया नहीं हुई है। जमा कराई गई रकम भी कंपनी के खातों में नहीं पहुंची है। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ साइबर ठगी होने का पता चला। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जालसाजों में शामिल एक महिला का नाम भी बताया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  14 मौतों की जिम्मेदार फैक्ट्री के मालिक का घर ध्वस्त, गोली मारकर भाई को दबोचा, हाथ जोड़कर मांगता रहा माफी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link