Prayagraj

प्रयागराज न्यूज : जमीन खोदी तो निकले नोटों से भरे 3 ड्रम, 5 करोड़ से ज्यादा कैश का दावा, गिनती जारी

Prayagraj Cash Recovery : नवाबगंज के गांव में 500 की गड्डियां मिलने के बाद घर सील, चार लोग हिरासत में, पुलिस ने डेरा डाला, आयकर विभाग नकदी की गिनती में जुटा

प्रयागराज, 29 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन खोदने पर नोटों से भरे तीन ड्रम मिले। गांव के साथ पुलिस महकमे में हलचल मच गई। नवाबगंज क्षेत्र के बरईपुर रामनगर गांव में मिले इन ड्रमों में 500 रुपये के नोटों की गड्डियां रखी थीं। शुरुआती जानकारी में नकदी पांच करोड़ रुपये से ज्यादा होने का दावा किया गया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। आयकर विभाग को सूचना दी गई। विभाग ने बरामद रकम की गिनती शुरू कर दी है।

गांव की बिजली कटवाकर शुरू की तलाशी

पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर शाम सूचना मिली थी कि गांव के रहने वाले राकेश यादव के घर में चोरी के रुपये जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हैं। सूचना मिलने के बाद डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार, एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। छापेमारी से पहले गांव की बिजली कटवा दी गई, इसके बाद टार्च की रोशनी में घर में तलाशी अभियान चलाया गया।

घर के आसपास 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

सड़क किनारे बने घर के पिछले हिस्से में एक कमरे के पास मवेशी बंधे थे। इसी कमरे में जमीन के अंदर तीन ड्रम मिले। इनमें 500 रुपये के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। पुलिस ने नकदी को अपने कब्जे में लेकर घर सील कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर घर के आसपास 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। घर के साथ बाग व खाली जमीन के आसपास भी घेराबंदी की गई है। मौके पर नवाबगंज व होलागढ़ थाने की पुलिस के साथ विशेष टीमों को लगाया गया है। एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह भी मौके पर मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें:

prayagraj-cash-recovery-zameen-se-crores-cash (2)

Advertisement

लॉकडाउन में पुणे से गांव लौटा था परिवार

शुरुआती जांच में सामने आया है कि राकेश यादव का भाई बबलू यादव कई साल से पुणे में रह रहा था। साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान वह अपने दो जीजा व साढ़ू के साथ गांव लौटा था। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है कि जमीन से मिली नकदी का संबंध उस दौरान गांव लाई गई रकम से तो नहीं है। हालांकि, बरामद रुपये के स्रोत की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

ग्रामीणों ने जमीन खरीदने का किया दावा

गांव के कुछ लोगों का दावा है कि राकेश यादव ने पिछले कुछ वर्षों में करीब 50 बीघा जमीन खरीदी है। ग्रामीणों के मुताबिक, उसने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मकान बनवाया था। इसके अलावा दो ट्रैक्टर व डीजे भी खरीदा था। पुलिस अब बरामद रकम के स्रोत सहित संपत्ति से जुड़े पहलुओं की जांच कर सकती है।

prayagraj-cash-recovery-zameen-se-crores-cash (3)

आयकर विभाग को दी गई सूचना

डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार के मुताबिक, बुधवार रात काफी देर होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा था। घर के आसपास पुलिस तैनात है। जमीन के नीचे दबे तीन ड्रमों से करोड़ों रुपये की नकदी मिली है। आयकर विभाग समेत संबंधित एजेंसियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। नकदी की गिनती व जांच के बाद रकम के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़ें  संपत्ति हड़पने की हो रही थी जांच, अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी हत्थे चढ़ा, 39 साल बाद पुलिस ने दबोचा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link