Prayagraj

Student Dialogue: राहुल ने सुना छात्रों का दर्द, कहा- Reel-Data-AI के नशे में डुबोकर रोजगार न छीने सरकार

प्रयागराज के केपी ग्राउंड में हुए 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, यूपी के कई जिलों से आए छात्रों ने भर्ती, Paper Leak, फीस बढ़ोतरी, विश्वविद्यालयों की बदहाली और रोजगार का मुद्दा उठाया, राहुल गांधी ने AI, Data, MSME, PSU Jobs और शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए

प्रयागराज, 9 अगस्त 2026:

प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में यूपी के कई जिलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में देरी, Paper Leak, फीस बढ़ोतरी, विश्वविद्यालयों की बदहाल व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल खुलकर रखे। राहुल गांधी ने पहले छात्रों की बातें सुनीं, फिर उन्हीं मुद्दों को आधार बनाकर केंद्र सरकार की रोजगार, शिक्षा और आर्थिक नीतियों पर हमला बोला।

छात्रों ने Blinkit पर काम की मजबूरी, आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई का किया जिक्र

संवाद के दौरान कई छात्रों ने अपनी निजी परेशानियां साझा कीं। एक छात्र ने बताया कि वह रोज करीब 10 घंटे Blinkit में काम करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। एक अन्य अभ्यर्थी ने कहा कि वह 2018 से नौकरी का इंतजार कर रहा है और बार-बार परीक्षाएं, रिजल्ट और Paper Leak की मार झेल रहा है। बिहार से आए छात्रों ने भर्ती आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई का भी जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा कि ये सिर्फ कुछ छात्रों की नहीं बल्कि देश के लाखों युवाओं की कहानी है।

ये भी पढ़ें:

राहुल बोले, डिग्री मिल रही लेकिन रोजगार की गारंटी नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि परिवार लाखों रुपये खर्च कर बच्चों को BA और MA जैसी डिग्रियां दिला रहे हैं, लेकिन ये डिग्रियां रोजगार की गारंटी नहीं बन पा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आज हजार युवाओं में सिर्फ 12 को स्थायी नौकरी मिल रही है। उनका कहना था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद भी युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और पिछले एक दशक में उन्हें रोजगार के नाम पर सिर्फ वादे मिले हैं।

रील को बताया 21वीं सदी का नशा, AI और Data पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था AI और Data पर आधारित है। उनका आरोप था कि युवाओं का Data बड़ी कंपनियों के काम आ रहा है, जबकि रोजगार के अवसर लगातार घट रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को Reel और Content की दुनिया में उलझाया जा रहा है। उनका दावा था कि आने वाले समय में AI का असर Corporate Jobs पर भी पड़ेगा और इसके लिए सरकार के पास कोई ठोस तैयारी नहीं दिखती।
rahul-gandhi-student-dialogue-prayagraj-slams-govt-on-unemployment (2)

पांच रास्ते बंद होने का किया दावा

राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के पांच बड़े रास्ते कमजोर हो गए हैं। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप, सरकारी नौकरियों, सार्वजनिक उपक्रमों और कॉरपोरेट सेक्टर का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि नोटबंदी, GST, निजीकरण और AI के असर ने रोजगार के अवसर कम कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि MSME को पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा और छोटे कारोबारियों को बैंक से आसानी से कर्ज भी नहीं मिलता।

भर्ती और Paper Leak पर छात्रों का गुस्सा

कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने कहा कि वर्षों की मेहनत के बावजूद भर्तियां समय पर पूरी नहीं होतीं। Paper Leak की घटनाओं ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है। अभ्यर्थियों ने समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया, तय Exam Calendar और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग रखी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने फीस बढ़ोतरी, हॉस्टल शुल्क, लाइब्रेरी के सीमित समय, गंदे पानी और कैंपस की अन्य समस्याएं भी सामने रखीं।

लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ने की अपील

राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की पहचान सत्य और अहिंसा की परंपरा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रोजगार, शिक्षा और भर्ती जैसे मुद्दों पर संघर्ष कर रहे छात्रों की आवाज कांग्रेस उठाती रहेगी।
rahul-gandhi-student-dialogue-prayagraj-slams-govt-on-unemployment (3)

बहन प्रियंका की बेटी संग आये थे राहुल, मंच पर आते रहे छात्र

करीब 47 मिनट चले संवाद के दौरान राहुल गांधी ने सात से अधिक छात्र-छात्राओं से मंच पर बातचीत की। उनके साथ प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में युवा राहुल गांधी को सुनने के लिए ट्रकों और कंटेनरों पर चढ़े नजर आए। कई छात्रों ने मंच पर उनके साथ सेल्फी भी ली। कार्यक्रम के बाद सड़कों पर युवाओं की भीड़ दिखाई दी और तिरंगा लेकर समर्थक नारे लगाते नजर आए।

ग्राउंड की बुकिंग कैंसिल होने से सुर्खियों में आया था कार्यक्रम, विरोध में लगे पोस्टर, काले झंडे दिखे

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले विरोध में लगे पोस्टर कांग्रेसियों ने फाड़ दिए थे। वहीं उनके आने के बाद आनंद भवन और स्वराज भवन के पास कुछ लोगों ने उनके काफिले के सामने काले और भगवा झंडे दिखाकर विरोध जताया। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और क्विक रिस्पांस टीम तैनात की थी। बता दें कि आयोजन से पहले ही कार्यक्रम स्थल केपी ग्राउंड की बुकिंग ट्र्स्ट के अध्यक्ष द्वारा कैंसिल किये जाने से सुर्खियों में आ गया था। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा था सरकार घबरा गई है कार्यक्रम तय तारीख पर ही होगा।

ये भी पढ़ें  इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 710 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button