Uttarakhand

तीलू रौतेली Award : मातृशक्ति के सम्मान में धामी का ऐलान, पुरस्कार राशि में 24 हजार का इजाफा

तीलू रौतेली जयंती पर 13 महिलाओं, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मान, मुख्यमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, रोजगार, आरक्षण, आंगनबाड़ी मानदेय बढ़ाने जैसे फैसलों का भी किया जिक्र

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 9 अगस्त 2026:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में तीलू रौतेली जयंती के मौके पर प्रदेश की 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

पुरस्कार राशि बढ़ाने का बड़ा फैसला

ये भी पढ़ें:

समारोह में मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने की घोषणा की। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार की राशि भी 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 61 हजार रुपये कर दी गई। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी मातृशक्ति की सेवा, समर्पण, मेहनत के प्रति सरकार के सम्मान का प्रतीक है।

तीलू रौतेली को बताया साहस की मिसाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीलू रौतेली उत्तराखंड की वीरांगनाओं में सबसे प्रेरणादायक नाम हैं। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान, संघर्ष, नारी शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। इस बार सम्मानित हुई महिलाएं भी दूसरी बेटियों, महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी।

महिलाओं के लिए सरकार की योजनाओं का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आर्थिक मजबूती के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। संसद, विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है।
tilu-rauteli-award-cm-pushkar-singh-dhami-honors-women-increases-prize-money (2)

उत्तराखंड में महिलाओं को मिल रहा फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण दे रही है। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना। महिला स्वयं सहायता समूहों को ब्याज मुक्त ऋण, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, उद्यमिता विकास कार्यक्रम जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शुरुआती शिक्षा, संस्कार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में भी उनकी बड़ी जिम्मेदारी रहती है।
tilu-rauteli-award-cm-pushkar-singh-dhami-honors-women-increases-prize-money (3)

मानदेय बढ़ाने का भी दिया ब्यौरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 7,500 रुपये से बढ़ाकर 9,300 रुपये किया है। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4,500 रुपये से बढ़ाकर 6,250 रुपये, सहायिकाओं का मानदेय 3,550 रुपये से बढ़ाकर 5,250 रुपये किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति का प्रावधान भी किया गया है।

मातृशक्ति को मजबूत बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बेटियों के जन्म, शिक्षा, पोषण, सुरक्षा, स्वरोजगार से लेकर आत्मनिर्भर बनने तक हर स्तर पर काम कर रही है। प्रदेश की बहनों, बेटियों को मजबूत बनाकर ही उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।
tilu-rauteli-award-cm-pushkar-singh-dhami-honors-women-increases-prize-money (4)

समारोह में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास चन्द्रेश कुमार, निदेशक बंशीलाल राणा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  मोदी को 'भगवान' बताने पर गरमाई सियासत... कांग्रेस ने मंत्री का फूंका पुतला, बयान वापस लेने की मांग

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button