Uttarakhand

Kumbh Mela 2027 : समय से पूरे करें निर्माण कार्य, कमिश्नर बोले- श्रद्धालुओं को मिलें बेहतर सुविधाएं

हरिद्वार में एडमिन रोड के निर्माण कार्य व चंडी चौक के पास निर्माणाधीन बॉक्स कलवर्ट पुल का किया निरीक्षण,अधिकारियों से अमरापुर व साक्षी सतनाम घाट के पास निर्माणाधीन नए घाटों की जानी प्रगति

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 21 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड में कुंभ मेला 2027 (Kumbh Mela 2027) की तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला 2027 से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने सबसे पहले एडमिन रोड के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति एवं कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही चंडी चौक के पास निर्माणाधीन बॉक्स कलवर्ट पुल का भी निरीक्षण किया।
kumbh-mela-2027-haridwar-construction-work-anand-swaroop (2)

मंडलायुक्त ने कहा कि कुंभ मेला 2027 (Kumbh Mela 2027) की दृष्टि से एडमिन रोड एवं इससे संबंधित निर्माण कार्य महत्वपूर्ण हैं। इन कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरे करने के लिए पर्याप्त संसाधनों व श्रमशक्ति के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने और निर्धारित तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन करने को कहा। इसके बाद उन्होंने अमरापुर घाट व साक्षी सतनाम घाट के निकट निर्माणाधीन नए घाटों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घाटों के निर्माण की निर्धारित समयसीमा व कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सभी घाटों का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।

ये भी पढ़ें:

मंडलायुक्त ने गंग नहर की क्लोजिंग अवधि में किए जाने वाले कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्लोजिंग के दौरान प्रस्तावित कार्यों के लिए आवश्यक तैयारियां अभी से पूरी कर ली जाएं। संबंधित कार्यों के लिए सामग्री, संसाधन और श्रमशक्ति की समुचित व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए, ताकि क्लोजिंग अवधि का अधिकतम उपयोग करते हुए कार्यों को तीव्र गति से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला (Kumbh Mela) के दृष्टिगत किए जा रहे सभी कार्यों का उद्देश्य श्रद्धालुओं एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण कर उनका लाभ मेले के दौरान सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान विभागों से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  UBSE रिजल्ट : साधारण परिवार के चेहरे चमके... 10वीं में अक्षत, 12वीं में गीतिका-सुशीला टॉपर

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link