Lucknow City

Lucknow News : नर्सिंग छात्रा की मौत पर KGMU में फूटा गुस्सा, घेराव कर धरने पर बैठे छात्र, ‘वी वांट जस्टिस’ से गूंजा कैंपस

दिव्यांशी यादव की डेंगू से मौत के बाद आक्रोश, छात्रों का आरोप-बीमारी के बावजूद नहीं दी गई छुट्टी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

लखनऊ, 21 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में सोमवार को नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी यादव की मौत का मामला तूल पकड़ गया। छात्रा की मौत से नाराज बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र-छात्राएं विभाग में जुट गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित छात्रों ने विभाग का घेराव कर धरना दिया। इस दौरान पूरा परिसर ‘वी वांट जस्टिस’ के नारों से गूंजता रहा।

हालात को देखते हुए डीन नर्सिंग समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, छात्र जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डटे रहे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुताबिक KGMU के नर्सिंग के 2025 बैच की छात्रा दिव्यांशी यादव पिछले कई दिनों से बीमार थी। छात्रों का आरोप है कि उसे डेंगू होने के बावजूद छुट्टी नहीं दी गई।
kgmu-lucknow-nursing-student-death-divyanshi-yadav-dengue (2)

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए वाराणसी ले गए, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी छात्रा के घर पहुंचकर परिजनों की जांच कराई और आसपास के क्षेत्र में डेंगू निरोधी कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें:

छात्रों का आरोप है कि बीमारी के दौरान छुट्टी को लेकर मनमानी की गई। इंडियन नर्सिंग काउंसिल के नियमों का पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि कथित लापरवाही और अव्यवस्था का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

नर्सिंग छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने और छात्रों से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल अधिकारियों की ओर से छात्रों से बातचीत कर स्थिति संभालने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें  35 करोड़ से संवरेंगे मंदिर, नाथ कॉरिडोर और ईको-टूरिज्म हब, बरेली मंडल को मिलेगा पर्यटन का नया मुकाम

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link