Lucknow City

UP IAS Transfer : सचिव वित्त से गन्ना आयुक्त बने भवानी सिंह खंगारौत, मिनिस्ती एस को मिली पुरानी जिम्मेदारी

दोनों IAS अधिकारियों की आपस में बदली गई पोस्टिंग, खंगारौत संभालेंगे चीनी निगम के एमडी का पद भी, 2003 बैच की अधिकारी हैं मिनिस्ती एस

लखनऊ, 6 नवंबर 2026:

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को दो IAS अधिकारियों की तैनाती बदल दी गई। 2010 बैच के IAS अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत को आयुक्त गन्ना के साथ उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। अब तक वह सचिव वित्त के पद पर तैनात थे। उनकी जगह 2003 बैच की IAS अधिकारी मिनिस्ती एस को सचिव वित्त की जिम्मेदारी दी गई है।

दोनों अधिकारियों के विभागों में अदला-बदली

इस प्रशासनिक फेरबदल में दोनों अधिकारियों को एक-दूसरे के मौजूदा पद पर भेजा गया है। मिनिस्ती एस इससे पहले आयुक्त गन्ना के साथ उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम की प्रबंध निदेशक थीं। अब वह वित्त विभाग में सचिव का कामकाज देखेंगी। वहीं, भवानी सिंह खंगारौत गन्ना विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मार्च 2025 में भी बदली थी खंगारौत की तैनाती

भवानी सिंह खंगारौत 2010 बैच के यूपी कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने 2009 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। मार्च 2025 में योगी सरकार ने उनका तबादला मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद से निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के पद पर किया था। इसके बाद उन्हें सचिव वित्त की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

ये भी पढ़ें:

सितंबर-अक्टूबर में 50 से ज्यादा IAS के तबादले

उत्तर प्रदेश में पिछले दो महीनों से अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। सितंबर-अक्टूबर के दौरान 50 से अधिक IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा चुका है। इनमें कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अभी 31 अक्टूबर को योगी सरकार ने 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था। इस सूची में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ झांसी मंडल के कमिश्नर भी शामिल थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ में बाढ़ का कहर : नवरात्र पर नहीं होंगे मां चंद्रिका देवी के दर्शन, इकाना की पार्किंग डूबी, फैजुल्लागंज में 40 हजार घरों में पानी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link