National

US Midterm Elections : हार के बाद रिपब्लिकन खेमे में मंथन, ट्रंप ने माना ईरान जंग से हुआ नुकसान, वेंस और ट्रंप जूनियर भी एकमत

मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में हासिल किया बहुमत, ट्रंप जूनियर ने उपराष्ट्रपति के बयान का किया समर्थन

न्यूज डेस्क, 5 नवंबर 2026:

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनावी नतीजों के बाद रिपब्लिकन खेमे में हार की वजह को लेकर ईरान युद्ध पर बहस तेज हो गई है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साफ कहा है कि पार्टी की हार की सबसे बड़ी वजह ईरान के साथ युद्ध है। ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भी वेंस की बात का खुलकर समर्थन किया है।

वेंस ने युद्ध को बताया हार की बड़ी वजह

जेडी वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हम युद्ध की वजह से हारे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने भी चुनाव के बाद यही बात कही थी। वेंस के मुताबिक, ईरान संघर्ष, बढ़ती महंगाई और अमेरिकी विदेश नीति को लेकर मतदाताओं की नाराजगी ने रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई इस युद्ध को सही मानता है और सीनेट में अगले छह साल तक नुकसान उठाने को इसकी कीमत समझता है तो उसे अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। लेकिन चुनावी हार की वजह पर ईमानदार चर्चा इसी मुद्दे से शुरू होनी चाहिए।

US Midterm Elections हार के बाद रिपब्लिकन खेमे में मंथन, ट्रंप ने माना ईरान जंग से हुआ नुकसान, वेंस और ट्रंप जूनियर भी एकमत (2)

ये भी पढ़ें:

ट्रंप जूनियर ने भी लगाई मुहर

वेंस के बयान के करीब एक घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने उनकी पोस्ट रीपोस्ट की। उन्होंने लिखा कि वेंस की कही हर बात बिल्कुल सही है। ट्रंप जूनियर के इस समर्थन को रिपब्लिकन खेमे में ईरान युद्ध को लेकर उभर रहे मतभेदों के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement

US Midterm Elections हार के बाद रिपब्लिकन खेमे में मंथन, ट्रंप ने माना ईरान जंग से हुआ नुकसान, वेंस और ट्रंप जूनियर भी एकमत (3)

ट्रंप ने भी मानी युद्ध की वजह से हुई हार

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भी स्वीकार किया कि ईरान के साथ युद्ध की वजह से उनकी पार्टी को चुनाव में नुकसान हुआ। उन्होंने इसकी एक वजह पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को बताया। हालांकि, ट्रंप ने सैन्य अभियान का बचाव करते हुए कहा कि अगर उन्हें दोबारा ऐसा फैसला लेना पड़े तो वह फिर यही करेंगे। उनके मुताबिक, ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना जरूरी था। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों से ईरान की नौसेना, वायु सेना और एयर डिफेंस सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की सप्लाई युद्ध से पहले के मुकाबले ज्यादा होने का भी दावा किया।

हाउस में डेमोक्रेट्स को बहुमत

चुनावी आंकड़ों के मुताबिक, 435 सदस्यों वाले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेटिक पार्टी ने 242 सीटें जीत ली हैं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी को 151 सीटें मिली हैं। 42 सीटों पर गिनती जारी है। गवर्नर चुनाव में भी डेमोक्रेट्स ने 22 राज्यों में जीत दर्ज की है, जबकि रिपब्लिकन 12 राज्यों में आगे रहे। सीनेट की 35 सीटों पर हुए चुनाव में अब तक 33 के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें डेमोक्रेट्स को 20 और रिपब्लिकन को 13 सीटें मिली हैं।

ये भी पढ़ें  सऊदी अरब ने भारत और पाकिस्तान समेत 14 देशों पर वर्क वीज़ा प्रतिबंध हटाया

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link