Varanasi

Varansi News : धनतेरस पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां अन्नपूर्णा के ‘खजाने’ के लिए सुबह से लगी कतार

मंदिर में सुबह 4 बजे महंत शंकर पुरी महाराज ने की विशेष पूजा, अन्नकूट तक पांच दिनों में 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

वाराणसी, 6 नवंबर 2026:

यूपी के वाराणसी में धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। धनतेरस पर मां के दर्शन के साथ मिलने वाले पारंपरिक खजाना प्रसाद को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। देश के अलग-अलग राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग काशी पहुंचे हैं।

महाआरती के बाद खोले गए मंदिर के कपाट

मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज ने सुबह 4 बजे षोडशोपचार विधि से मां अन्नपूर्णा का पूजन किया। इसके बाद महाआरती हुई। सुबह 5 बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। दर्शन शुरू होते ही भक्तों की आवाजाही बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि के साथ घर में अन्न-धन की कमी न होने की कामना की।

भीड़ के लिए किए गए विशेष इंतजाम

धनतेरस से अन्नकूट तक चलने वाला यह पांच दिवसीय दर्शन मेला काशी की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, इस दौरान करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में दर्शन, प्रसाद वितरण, प्रवेश-निकास को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  काशी में सजे ओडिशा के रंग, मंत्री का बड़ा टूरिज्म ऑफर, बोले- यूपी में प्रोजेक्ट लगाइए, सरकार देगी हरसंभव सहयोग

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link