Varanasi

Varanasi Delhi Train : काशी पहुंची स्लीपर वंदेभारत, कल से शुरू होगा दिल्ली का रात का सफर

Vande Bharat Sleeper : यूपी को पहली बार मिलेगी स्लीपर वंदेभारत की सुविधा, रात 8:50 बजे वाराणसी से चलेगी ट्रेन, सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचाएगी

वाराणसी, 30 अक्टूबर 2026:

यूपी के वाराणसी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब रात के सफर में भी वंदेभारत की सुविधा मिलने जा रही है। देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस 31 अक्टूबर से पटरी पर उतरने जा रही है। ट्रेन का रेक वाराणसी जंक्शन पहुंच गया है। रेलवे परिसर में इसे तैयार करने के साथ तकनीकी जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन के दिन ट्रेन बनारस स्टेशन से रवाना होगी, जबकि नियमित संचालन वाराणसी जंक्शन से होगा।

रातभर का सफर, सुबह दिल्ली में होंगे यात्री

Sleeper Vande Bharat Timing: इस ट्रेन का शेड्यूल रात के सफर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वाराणसी से ट्रेन रात 8:50 बजे रवाना होकर सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से रात 9:40 बजे चलकर सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यानी दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को रात में ट्रेन पकड़कर सुबह अपने गंतव्य तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा।

varanasi-delhi-sleeper-vande-bharat-train-time-table (2)

ये भी पढ़ें:

रास्ते में इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

वाराणसी से दिल्ली जाते समय ट्रेन प्रयागराज में रात 10:35 बजे, कानपुर में रात 12:40 बजे, अलीगढ़ में सुबह 3:55 बजे और गाजियाबाद में सुबह 5:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाजियाबाद से रात 10:13 बजे, अलीगढ़ से 11:20 बजे, कानपुर से रात 2:45 बजे और प्रयागराज से सुबह 5:05 बजे गुजरेगी।

Advertisement

ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को वाराणसी से इसका संचालन नहीं होगा, जबकि शनिवार को नई दिल्ली से ट्रेन नहीं चलेगी।

varanasi-delhi-sleeper-vande-bharat-train-time-table (3)

कोच में शावर से लेकर बेबी सीटर तक

Vande Bharat Features : स्लीपर वंदेभारत में यात्रियों की सुविधा के लिए कई खास इंतजाम किए गए हैं। प्रथम श्रेणी के कोच में गर्म पानी के शावर की सुविधा मिलेगी। दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग सीटें रखी गई हैं। टॉयलेट में महिलाओं की सुविधा के लिए बेबी सीटर लगाया गया है, जिसमें सफर के दौरान छोटे बच्चों को बैठाया जा सकेगा।

ट्रेन में HL-3 फायर सेफ्टी सिस्टम के साथ कवच सुरक्षा प्रणाली भी लगाई गई है। दरवाजों पर आधुनिक वॉश बेसिन दिए गए हैं।

यूपी की पहली, देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत

वाराणसी से चलने वाली यह यूपी की पहली स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस होगी। देश में इससे पहले जम्मू-श्रीनगर के बीच स्लीपर वंदेभारत शुरू हो चुकी है। वाराणसी-दिल्ली रूट पर पहले से दो वंदेभारत ट्रेनें चल रही हैं। नई ट्रेन के शुरू होने से इस रूट पर यात्रियों को एक और विकल्प मिलेगा।

ये भी पढ़ें  काशी में जाम का ‘रामबाण’ इलाज! 43 किमी लंबे वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर से होगी मुश्किल आसान

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link