Lucknow City

Ayodhya Deepotsav से पहले तोहफा : एक दिन में करें 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के प्रमुख मंदिरों के दर्शन, शुरू हुआ खास टूर पैकेज

एक नवंबर से शुरू होगी ‘अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल’ यात्रा, रोजाना चलेंगे दो बैच, एसी वाहन और गाइड की मिलेगी सुविधा, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को भी होगा फायदा

लखनऊ, 30 अक्टूबर 2026:

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक खास सौगात मिली है। अब पर्यटक एक ही दिन में गाइड के साथ अयोध्या के प्रमुख मंदिरों, ऐतिहासिक घाटों और धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने इसके लिए छह घंटे का विशेष टूर पैकेज ‘अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल’ शुरू किया है। यह यात्रा एक नवंबर से शुरू होगी। इसके तहत प्रतिदिन दो बैच संचालित किए जाएंगे। पहला बैच सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक और दूसरा दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक चलेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अयोध्या की धार्मिक परंपराओं में 14 कोसी परिक्रमा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु इसे आस्था और भक्ति की अभिव्यक्ति के रूप में करते हैं। इस टूर पैकेज के माध्यम से सरकार अयोध्या के आध्यात्मिक अनुभव को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहती है। इसके साथ ही रामायण सर्किट में अयोध्या की महत्ता को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

ayodhya-divine-heritage-trail-mandir-darshan-tour (2)

ये भी पढ़ें:

लता मंगेशकर चौक से शुरू होगी यात्रा, सरयू आरती के साथ समापन

इस विशेष यात्रा की शुरुआत लता मंगेशकर चौक से होगी। यहां से पर्यटकों को सबसे पहले रामायण वैक्स म्यूजियम ले जाया जाएगा जहां भगवान श्रीराम, माता सीता और रामायण के अन्य पात्रों की मोम की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र होंगी। इसके बाद सूर्य कुंड, गिरिजा कुंड और पंचमुखी महादेव मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।

Advertisement

यात्रा में गुप्तार घाट, झुनकी घाट, लक्ष्मण किला, शेषावतार मंदिर, स्वर्गद्वार, राम की पैड़ी और नागेश्वरनाथ मंदिर भी शामिल हैं। इस दौरान पर्यटकों को इन स्थलों के धार्मिक, ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की जानकारी दी जाएगी। यात्रा का सबसे खास पड़ाव सरयू आरती होगी। नदी तट पर दीप प्रज्ज्वलन, पूजा-अर्चना और भक्ति गीतों के बीच मां सरयू की आरती के साथ इस आध्यात्मिक सफर का समापन होगा। इसके बाद पर्यटकों को वापस लता मंगेशकर चौक पहुंचाया जाएगा।

ayodhya-divine-heritage-trail-mandir-darshan-tour (3)

एसी वाहन और गाइड की सुविधा, ऐसे होगी बुकिंग

यूपीएसटीडीसी के अध्यक्ष अमृत अभिजात के मुताबिक इस पैकेज को खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। एसी वाहन से सभी निर्धारित स्थलों तक आने-जाने की सुविधा मिलेगी। साथ में स्थानीय टूर गाइड या कोऑर्डिनेटर भी रहेंगे। वे रास्ते में पड़ने वाले स्थलों का इतिहास और धार्मिक महत्व बताएंगे।

ayodhya-divine-heritage-trail-mandir-darshan-tour (4)

हालांकि पैकेज में होटल में ठहरने और भोजन की व्यवस्था शामिल नहीं है। इच्छुक पर्यटक यूपीएसटीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट upstdc.co.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा 8130966118 नंबर पर संपर्क कर पैकेज की जानकारी और बुकिंग कराई जा सकती है।

ये भी पढ़ें  CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल: हजरतगंज में लिखा ‘वोट चोर’, काले गुब्बारे उड़ाकर मांगा इस्तीफा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link