Lucknow City

Lucknow News : चंदा जुटाया, सामान खरीदा, बच्चों ने बनाया 55 फुट का रावण, निगोहां में आज दहन होगा पुतला

Nigoha Ravan Dahan : निगोहां के अन्नपूर्णा मंदिर मैदान में होगा रावण दहन, दिन में आल्हा व कठपुतली का कार्यक्रम, मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, मोहनलालगंज में संविदाकर्मी की करंट लगने से हुई मौत

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 30 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के निगोहां कस्बे में आज शुक्रवार को 55 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। मां अन्नपूर्णा मंदिर के मैदान में होने वाले आयोजन की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बार खास बात यह है कि विशाल पुतले को किसी पेशेवर कारीगर ने नहीं, बल्कि निगोहां के बच्चों ने कई दिन की मेहनत के बाद अपने हाथों से तैयार किया है।

दशहरे के 10 दिन बाद है मेले की परंपरा

पुतला बनाने में शिवा, आशीष, बाबू, कृष्ण, अंशु, ओम तिवारी, मोनी रावत, अजय, शौर्य, शब्द त्रिवेदी सहित उनके साथियों ने मेहनत की है। बच्चों ने बताया कि निगोहां के मां अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में पिछले 12 वर्षों से दशहरा के 10 दिन बाद मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए सभी दोस्तों ने मिलकर चंदा इकट्ठा किया। इससे कागज, पटाखे सहित पुतला बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान खरीदा गया।

ये भी पढ़ें:

सहयोग देने में आगे आए व्यापारी व ग्राम प्रधान

इस आयोजन में निगोहां व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, ग्राम प्रधान अभय दीक्षित, काका तिवारी, मार्कण्डेय सिंह, गुड्डू सिंह, रामू त्रिपाठी, मायाराम सहित अन्य लोगों ने भी सहयोग दिया है।

Advertisement

मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को निगोहां कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी पुलिस बल के साथ आयोजन स्थल पहुंचे। उन्होंने मेला परिसर का निरीक्षण किया। आयोजन समिति के मुताबिक, शुक्रवार को दिन में आल्हा गायन व कठपुतली का कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम को रावण दहन किया जाएगा। रावण दहन के बाद मैदान में नौटंकी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

lucknow-nigoha-55-foot-ravan-dahan-mela (2)

करंट से संविदाकर्मी की गई जान, लापरवाही का आरोप

मोहनलालगंज में गुरुवार शाम 11 हजार वोल्ट की लाइन ठीक करते समय करंट लगने से संविदाकर्मी राजेश (45) की मौत हो गई। भावाखेड़ा गांव निवासी राजेश शटडाउन लेने के बाद पशु चिकित्सालय के सामने ट्रांसफार्मर की खराबी ठीक करने खंभे पर चढ़े थे। आरोप है कि इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ऑपरेटर, जेई व एसडीओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई, गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग की है। अधिशासी अभियंता योगेश जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। करवाचौथ पर पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ज्ञानवती बेसुध हो गईं।

ये भी पढ़ें  Rajya Sabha Election: अखिलेश यादव के PDA पर राजभर का बड़ा तंज, पूछा- D से ‘दौलतमंद’ और A से कौन?

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link