ElectionsLucknow CityUttar Pradesh

Rajya Sabha Election: अखिलेश यादव के PDA पर राजभर का बड़ा तंज, पूछा- D से ‘दौलतमंद’ और A से कौन?

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने पूछा- तीनों प्रत्याशी PDA के होंगे या नहीं? सपा मुखिया को दी नसीहत- ‘तीन के चक्कर में दूसरा मत गंवा दीजिएगा’

लखनऊ, 30 सितंबर 2026:

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) 2027 की सियासी तपिश बढ़ने के साथ नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सवाल उठाया है कि राज्यसभा भेजे जाने वाले तीनों चेहरे अखिलेश यादव के घोषित ‘PDA’ फार्मूले पर खरे उतरते हैं या नहीं।

मंत्री राजभर ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘अखिलेश जी, सुना है आप राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में उतारने जा रहे हैं। ये बताइए, तीनों आपके ‘PDA’ वाले होंगे या नहीं?’ इसके बाद उन्होंने अपने अंदाज में PDA की व्याख्या करते हुए अखिलेश पर निशाना साधा।

सुभासपा प्रमुख ने लिखा कि पहला प्रत्याशी ‘प्रोफेसर साहब’ हैं। उन्हें अखिलेश के ‘PDA वाले परिवार’ से जोड़ते हुए सवाल किया कि अब ‘D’ और ‘A’ से कौन होगा। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि D से कोई ‘दौलतमंद’ और A से कोई ‘अपराधी’ तो नहीं होगा। राजभर ने दावा किया कि पिछड़े, दलित और मुस्लिम समुदाय के लोग जानना चाहते हैं कि अखिलेश के PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को संसद के ऊपरी सदन भेजने की कवायद कैसे हो रही है।

ये भी पढ़ें:

राजभर ने अपने पोस्ट के अंत में अखिलेश को राजनीतिक सलाह भी दी- ‘तीन के चक्कर में दूसरा मत गंवा दीजिएगा।’ दरअसल, राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा की रणनीति पहले से ही चर्चा में है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पार्टी तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही थी और तीसरे चेहरे के जरिए PDA सामाजिक समीकरण का संदेश देने की चर्चा थी।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली से PDA रथयात्रा शुरू कर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार दे चुके हैं। सपा का PDA अभियान पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक सामाजिक समूहों को केंद्र में रखता है।

ऐसे में राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर राजभर का यह हमला सीधे अखिलेश यादव की PDA राजनीति और उसके दावों को निशाने पर लेने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें  सवारियां ठूंसकर जा रहा था ऑटो, डंपर ने मारी ठोकर, चार ने दम तोड़ा, सात घायल

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link