Lucknow City

बक्शी का तालाब में वीर बाल दिवस पर निकली प्रभात फेरी, माथा टेककर श्रद्धालुओं ने साहबजादों को किया नमन

वीर बाल दिवस पर बक्शी का तालाब में निकाली गई प्रभात फेरी के जरिए गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया

सौरभ श्रीवास्तव

बक्शी का तालाब (लखनऊ), 24 दिसंबर 2025:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विधानसभा क्षेत्र बक्शी का तालाब में आज वीर बाल दिवस के मौके पर श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी एयरफोर्स रोड से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन का उद्देश्य सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहबजादों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान की गाथा को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

WhatsApp Image 2025-12-24 at 5.06.41 PM

ये भी पढ़ें:

प्रभात फेरी के माध्यम से बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय साहस और बलिदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहबजादों का त्याग और धर्म के प्रति अडिग आस्था आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र है। उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर अटल रहना चाहिए।

Advertisement

WhatsApp Image 2025-12-24 at 5.06.41 PM (1)

प्रभात फेरी के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों ने गुरुद्वारे में माथा टेका और कीर्तन भजन का श्रवण किया। इस दौरान वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु साहब के चरणों में नमन कर साहबजादों के बलिदान को स्मरण किया और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2025-12-24 at 5.06.42 PM

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला कार्यक्रम सह संयोजक सरदार नरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी विवेक सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, कुलदीप सिंह, राजेंद्र लोधी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज को जागरूक करने वाला बताया।

ये भी पढ़ें  SIR पर बढ़ा सियासी संग्राम : लखनऊ में सोशलिस्ट पार्टी का प्रदर्शन, लगाए ये गंभीर आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link