Hardoi City

दीपावली पर घर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, पति-पत्नी व बच्चे की गई जान

बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जफरपुर मोड़ के पास पुलिया से गड्ढे में गिरी कार, ग्रामीणों की लगी भीड़, पुलिस ने घायल युवक को बाहर निकाला, गुड़गांव से अपने गांव लौट रहा था परिवार

हरदोई, 6 नवंबर 2026:

यूपी के हरदोई में बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जफरपुर मोड़ के पास शुक्रवार को एक अनियंत्रित कार पुलिया से नीचे पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत व बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक पति, पत्नी और मासूम की डूबने व गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया।

गुड़गांव में करते थे काम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सर्रा के निवासी और वर्तमान में चांद बेहटा में रह रहे रमेश कुमार (35 वर्ष) हरियाणा के गुड़गांव में काम करते थे। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए वह पत्नी नीलम (32 वर्ष), तीन महीन के बच्चे और अपने साथी आदित्य कुमार के साथ कार से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जफरपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पानी के गड्ढे में गिर गई।

पुलिस ने चलाया बचाव अभियान

ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से रस्सी डालकर आदित्य कुमार को गड्ढे से बाहर निकाला, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण वह अभी अचेत हैं। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को तुरंत कन्नौज जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रमेश, उनकी पत्नी नीलम और बच्चे को मृत घोषित कर दिया। आदित्य का अस्पताल में भर्ती हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  47 एंटी स्नेक वेनम के बाद भी होश नहीं आया, अब वेंटिलेटर के सहारे एंबुलेंस ड्राइवर, परिवार सदमे में

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link