Hardoi City

47 एंटी स्नेक वेनम के बाद भी होश नहीं आया, अब वेंटिलेटर के सहारे एंबुलेंस ड्राइवर, परिवार सदमे में

हरदोई में सांप के काटने के बाद बिगड़ी हालत, मेडिकल कॉलेज में दिए गए 30 इंजेक्शन, लखनऊ में 17 और डोज दी गईं, हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा, दोस्त करीब दो घंटे तक उन्हें जगाए रखने की कोशिश करते रहे, पत्नी सुषमा और छह साल का बेटा परेशान

हरदोई, 21 अगस्त 2026:

फर्रुखाबाद के बीरपुर निवासी ओवेंद्र हरपालपुर सीएचसी में एंबुलेंस चालक हैं। बुधवार देर रात करीब दो बजे वह कमरे में सो रहे थे, इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। उनके इलाज में अब तक 47 एंटी स्नेक वेनम दिए जा चुके हैं। दोस्त रिश्तेदार लगातार थपकियां देते रहे लेकिन होश नहीं आ सका। अब ओवेंद्र को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

हरदोई मेडिकल कॉलेज में 30 एंटी स्नेक वेनम

बताया गया कि ओवेंद्र को हालत बिगड़ने पर परिजन व परिचित उन्हें रात में ही इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने ओवेंद्र का इलाज शुरू किया। उनकी हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान उन्हें 30 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन दिए गए। इसके बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस दौरान दोस्त हरिओम व प्रदीप करीब दो घंटे तक उन्हें जगाए रखने की कोशिश करते रहे।

ये भी पढ़ें:

hardoi-snake-bite-ambulance-driver-47-anti-snake-venom (2)

दोस्तों ने लगातार जगाए रखा, 17 और डोज, फिर वेंटिलेटर सपोर्ट

ओवेंद्र के बेहोश होने की स्थिति को देखते हुए दोस्त उनके शरीर पर थपकियां देते रहे। करीब दो घंटे में उन्होंने लगभग 400 बार थपकियां दीं। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के KGMU रेफर कर दिया। KGMU पहुंचने के बाद भी ओवेंद्र की हालत गंभीर बनी रही। डॉक्टरों ने उन्हें 17 और एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन दिए। हरदोई व लखनऊ में मिलाकर अब तक 47 इंजेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी हालत स्थिर नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है।

होश में न आने से परिवार की चिंता बढ़ी

ओवेंद्र के परिवार का कहना है कि डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं, लेकिन हालत अभी बेहद नाजुक है। ओवेंद्र की पत्नी सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका छह साल का बेटा भी पिता की हालत को लेकर परिवार के बीच है। परिवार के लोग KGMU में उनके ठीक होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें  UP के 78 हजार कोटेदारों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, कमीशन बढ़ा, अब ‘कोटेदार’ नहीं कहलाएंगे!

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button