Lucknow City

लखनऊ में सिंधी समाज ने ऐसे मनाया थदड़ी पर्व, जानें क्या है शीतला माता से जुड़ी मान्यता

विधि-विधान से शीतला माता की पूजा कर परिवार की सुख-शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना, एक रात पहले बना खाना, दाल भरे परांठे से लेकर मीठे लोला-गच्च तक रहा खास पकवानों का स्वाद

लखनऊ, 4 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में सिंधी समाज ने गुरुवार को पारंपरिक थदड़ी पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सिंधी समाज के परिवारों ने शीतला माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और आरोग्य की कामना की। थदड़ी पर्व को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला।

सिंधी समाज में मान्यता है कि थदड़ी के दिन शीतला माता की आराधना करने से परिवार को चेचक और अन्य त्वचा संबंधी रोगों से बचाव मिलता है। इस पर्व की सबसे खास परंपरा यह है कि इस दिन घर में चूल्हा या आग नहीं जलती और ताजा भोजन नहीं बनाया जाता।
lucknow-sindhi-samaj-thadri-parv-sheetla-mata (2)

सक्खर सिन्ध पंचायत के अध्यक्ष संजय जेसवानी के मुताबिक थदड़ी के लिए एक दिन पहले ही घरों में तरह-तरह के पारंपरिक पकवान तैयार कर लिए जाते हैं। इनमें दाल भरे परांठे, पकौड़े, देशी घी-आटा-चीनी से तैयार पारंपरिक सिंधी मीठा लोला-गच्च, मसालेदार आटे या बेसन की कोकी, रायता, दहीबड़ा, सूखे आलू, भरवां करेला समेत विभिन्न सब्जियां शामिल हैं। रात को सोने से पहले चूल्हे की पूजा कर उसे ठंडा कर दिया जाता है।अगले दिन परिवार इसी ठंडे भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण करता है।

ये भी पढ़ें:

मन्नू तेजवानी ने बताया कि सुबह महिलाएं पूरे परिवार के साथ शीतला माता की पूजा करती हैं। इस दौरान परिवार के स्वस्थ और सुखी जीवन की प्रार्थना की जाती है। इस मौके पर सिंधी समाज के मोहनदास लधानी, मुरलीधर आहूजा, रतन मेंघानी, सतीश अठवानी, सतेन्द्र भावनानी, श्याम किशनानी, हंसराज राजपाल, दीपक लालवानी, सतीश कांटा, गौतम राजपाल, सुरेश तेजवानी, राजू जसवानी सहित समाज के लोगों ने थदड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें  रक्तदान से लेकर व्हीलचेयर तक सेवा का बड़ा अभियान, लखनऊ रेड क्रॉस को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button