Lucknow City

Lucknow News : 52 फुट के रावण पर चलेगा राम का तीर, ‘उस्मान’ निभाएंगे विभीषण का किरदार

निगोहां के बाल दशहरा मेले में अमित गुप्ता बनेंगे राम, रात 11 बजे होगा रावण दहन, CCTV से होगी निगरानी

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 19 अक्टूबर 2026:

यूपी के लखनऊ जिले के निगोहां कस्बे में मंगलवार, 20 अक्टूबर को बाल दशहरा मेले का आयोजन होगा। मेले में 52 फुट ऊंचे रावण का दहन आकर्षण का केंद्र रहेगा। खास बात यह है कि रामलीला में उस्मान विभीषण की भूमिका निभाएंगे, जबकि अमित गुप्ता भगवान राम का किरदार निभाएंगे। मेले में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
lucknow-news-nigoha-bal-dussehra-mela-ravan-dahan (2)

रामलीला से पहले होगी महाआरती

मेला प्रबंधक संजीव शुक्ला के मुताबिक, एक दिवसीय बाल दशहरा मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार शाम 4 बजे आल्हा गायन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। शाम 6 बजे रामलीला मंचन से पहले भगवान राम की महाआरती होगी। इसमें डीसीपी दक्षिणी लखनऊ मुश्ताक सहित एसीपी मोहनलालगंज आरके सिंह शामिल होंगे। इसके बाद स्थानीय हिंदू-मुस्लिम युवा मिलकर रामलीला का मंचन करेंगे।

ये भी पढ़ें:

रात 11 बजे होगा 52 फुट के रावण का दहन

मेले में रात 11 बजे 52 फुट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। रावण का पुतला बनाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके बाद जवाबी आतिशबाजी का मुकाबला होगा, जिसमें कई जिलों से आतिशबाज हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में जीतने वाले आतिशबाज को पुरस्कृत किया जाएगा। रावण दहन के बाद कानपुर की मशहूर रमपत की नौटंकी का कार्यक्रम भी होगा।

Advertisement

मेले में सज गईं दुकानें, झूलों का भी इंतजाम

बाल दशहरा मेले के लिए लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव से पहुंचे व्यापारियों ने दुकानें लगा दी हैं। बच्चों के साथ परिवारों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग तरह के झूले भी तैयार हैं। मेले में भीड़ को देखते हुए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अलग-अलग जगहों पर एलईडी टीवी भी लगाए गए हैं, ताकि लोग कार्यक्रम देख सकें। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार कनौजिया ने बताया कि सुरक्षा के लिए पीएसी के साथ कई थानों की पुलिस तैनात रहेगी। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद रहेगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ दौरे पर भावुक हुए राजनाथ सिंह, ‘स्मृति नाद’ विमोचन पर याद किए लालजी टंडन

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link