Lucknow CityUttar Pradesh

Up News: 68500 शिक्षक भर्ती पर लखनऊ में फिर हंगामा, मंत्री राजभर के घर पहुंचे अभ्यर्थी, दरवाजे पर बैठकर लगाए नारे

आरक्षण विसंगतियों और पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति लागू कराने की मांग पर लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन, अभ्यर्थियों से मिले ओमप्रकाश राजभर, CM योगी से मुलाकात कराने का दिया आश्वासन

लखनऊ, 29 सितंबर 2026:

68500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों के समाधान की मांग को लेकर लखनऊ में अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। कई हफ्तों से राजधानी में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को यूपी के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के लखनऊ स्थित आवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारी मंत्री के आवास के दरवाजे पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के उस मीडिया बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें 68500 शिक्षक भर्ती का मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया गया था। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका वर्तमान आरक्षण संबंधी मुद्दा किसी न्यायालय में लंबित नहीं है। शासन को इस मामले में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति के अनुरूप कार्रवाई करनी चाहिए।
up-news-68500-teacher-recruitment-protest-lucknow-op-rajbhar-residence (2)

घेराव के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आंदोलनरत अभ्यर्थियों से मुलाकात की। अभ्यर्थियों के मुताबिक राजभर ने उन्हें आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी जल्द मुलाकात कराने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री ने मामले के निस्तारण के लिए शासन स्तर पर प्रयास करने की बात भी कही।

ये भी पढ़ें:

अभ्यर्थियों का दावा है कि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने आरक्षण संबंधी विसंगतियों के मामले में उनके हित में स्पष्ट संस्तुति की है लेकिन इसके बावजूद काफी समय बीतने के बाद भी उसका प्रभावी अनुपालन नहीं हुआ है। आंदोलनकारियों के अनुसार आयोग की संस्तुति में OBC वर्ग के उन अभ्यर्थियों को जिन्होंने 150 में 60 अंक यानी 40 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं उत्तीर्ण मानते हुए नियमानुसार नियुक्ति देने की बात कही गई है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि इसका लाभ OBC के अलावा दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को भी मिल सकता है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने कहा कि आयोग की संस्तुति के बावजूद शासन और संबंधित विभाग की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की कि आयोग की संस्तुति का तत्काल अनुपालन कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।
up-news-68500-teacher-recruitment-protest-lucknow-op-rajbhar-residence (3)

अभ्यर्थियों ने आरक्षण संबंधी विसंगतियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच और जवाबदेही तय करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन के दौरान आशुतोष वर्मा, नवीन चौधरी, अखिल कुमार, अभय, मनीष, रंजना जायसवाल, नसीम फरीदी, अर्पित गोस्वामी, सच्चिदानंद, दीपक, अरविंद, धर्मेंद्र, अजीत और सुनील समेत कई अभ्यर्थी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों के अनुसार पुलिस प्रशासन ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।

ये भी पढ़ें  अयोध्या के ‘मछली भोज’ पर सियासी संग्राम : अजय राय ने CM योगी के खिलाफ दायर किया वाद

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link