Uttar Pradesh

पति ने लगाई गुहार…भांजे के साथ भागी बीबी, दे रही ड्रम वाले हाल की धमकी

अनमोल शर्मा

मुजफ्फरनगर 19 अप्रैल, 2025:

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में शादी के 12 साल बाद एक महिला अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर फरार हो गई। पति का आरोप है कि बीबी उसी के भांजे के साथ भागी है। वो 40 हजार कैश व जेवर लेकर गई है। उसने जब वापस आने को कहा तो बीबी ने मेरठ के ड्रम वाला हाल करने की धमकी दी और कहा कि पीछा करने की कोशिश मत करना। इस मामले में पति ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

12 साल पहले हुई शादी, तीन बच्चे भी हैं, पहले भी फरार हो चुकी है पत्नी, पुलिस ने तलाशा था

ये भी पढ़ें:

मामला मुजफ्फरनगर जनपद की जानसठ कोतवाली क्षेत्र स्थित तिसंग गांव में रहने वाले एक 40 वर्षीय सोनू से जुड़ा है। वो अपनी फरियाद लेकर एसएसपी के ऑफिस पहुंचा। यहां मीडिया से रूबरू होकर उसने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में खतौली क्षेत्र के गलोपुर तल्हेड़ी गांव की रीता से हुई थी। तीन बच्चे भी हैं। सब कुछ सही चल रहा था लेकिन 19 मार्च को रीता घर से फरार हो गई। शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि रीता उसके भांजे मोनू के साथ है। कुछ दिन पूर्व मेरठ की मवाना पुलिस ने इन दोनों को खोज निकाला और रीता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Advertisement

एसएसपी आफिस पहुंचे पति ने कहा, जान को है खतरा लेकिन बच्चों को कैसे समझाऊं

इसके बाद रीता फिर साथ रहने लगी लेकिन एक बार फिर वो खेत मे काम करते समय तबियत खराब होने का चकमा देकर मोनू के साथ चली गई। उसकी पत्नी उसके भांजे मोनू के घर ही रह रही है। पति सोनू का कहना है कि उसने अपनी पत्नी रीता से जब बात की तो उसने कहा कि हमारे पीछे मत आओ वरना अच्छा नहीं होगा तुम्हारा भी हाल मेरठ के ड्रम वाला होगा। अब मेरा नम्बर भी ब्लॉक कर दिया है। पति मोनू का कहना है कि ये सही है कि मुझे उससे जान का खतरा है लेकिन छोटे बच्चों को कैसे मनाए इसलिए एसएसपी ऑफिस गुहार लगाने आया है कि पत्नी रीता को मोनू के प्रेम जाल से छुटकारा मिल जाये और बच्चों को मां भी मिल जाये।

ये भी पढ़ें  अमेठी के 75 स्कूलों में लगेगा ताला, मान्यता नहीं ली, अवैध रूप से किया जा रहा संचालन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link