Uttar Pradesh

बेलीपार पुलिस ने जाली नोट छापने के कारोबार का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार


हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 1 नवम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार में एक घर में जाली नोट छापने का धंधा चल रहा था, जिसे कल रात दीपावली के मौके पर बेलीपार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 100 और 500 रुपये के जाली नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 1.02 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भौवापार निवासी गोलू कन्नौजिया (पुत्र शम्भू), प्रशांत पांडेय (पुत्र महेंद्र पांडेय), अमन विश्वकर्मा (पुत्र दिनेश), आदित्य सिंह (पुत्र प्रेम सिंह) और कोतवाली थाना क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी निवासी मुस्तफा (पुत्र अकबर अली) के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया है कि नकली नोट छापने का मुख्य सरगना प्रशांत पांडेय है, जो इस धंधे का संचालन कर रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई को लेकर बेलीपार पुलिस ने कहा कि जाली नोटों के कारोबार के खिलाफ उनकी मुहिम जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह के अपराधों के बारे में जानकारी दें ताकि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके और समाज में सुरक्षा का माहौल बनाए रखा जा सके।

ये भी पढ़ें  चढ़ावा घपले पर RSS ने तोड़ी चुप्पी, कहा, भरोसा कायम रखने को बने पारदर्शी व्यवस्था, दोषी भुगतें सजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link