Uttar Pradesh

वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में धधकी आग… 200 वाहन बन गए राख

वाराणसी, 30 नवंबर 2024:

यूपी के वाराणसी स्थित कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में शुक्रवार आधी रात के बाद एक बड़ा हादसा हुआ। पार्किंग में खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बताते हैं कि आग इतनी तेजी से फैली की 200 से अधिक वाहन धू धूकर जल गए। ये सीन देखने वाले दहल गए। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी समेत रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग से लगभग 3 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। जांच के लिए टीम बना दी गई है। मालूम हो कि चार दिन पहले मालगोदाम के पास खड़े वाहनों में आग लग गई थी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  कड़ी सुरक्षा में घर पहुंचे सांसद सुमन, कहा…हमला पीडीए पर हुआ, मुकाबला करेंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link