Lucknow City

नई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का हंगामा, सरकार के खिलाफ नारेबाजी, तहसील में जड़े ताले

मोहनलालगंज तहसील में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, नई अधिसूचना को वापस लेने की मांग, बोले- बिना किसी विचार-विमर्श के लागू कर दी गई नई व्यवस्था, फरियादियों को हुई परेशानी

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 5 अगस्त 2026ः

यूपी की राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज तहसील में बुधवार को नई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर के विभिन्न विभागों के कार्यालयों पर प्रतीकात्मक ताले जड़े और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हड़ताल की।

अधिवक्ताओं का विरोध शासन के उस फैसले को लेकर है, जिसमें अब मोहनलालगंज क्षेत्र की संपत्तियों की रजिस्ट्री स्थानीय उप निबंधक कार्यालय के साथ-साथ लखनऊ सदर स्थित उप निबंधक कार्यालयों में भी कराई जा सकेगी। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से स्थानीय अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और आम वादकारियों के हित सीधे प्रभावित होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्णय स्थानीय बार एसोसिएशन से बिना किसी विचार-विमर्श के लागू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार से नई अधिसूचना को तत्काल वापस लेने की मांग की। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शासन ने अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर व्यापक विरोध दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान पूर्व बार एसोसिएशन महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश सिंह, अधिवक्ता विनय कुमार मिश्रा, वैभव द्विवेदी, अंकित यादव व नितिन तिवारी की अगुवाई में तहसील में उग्र प्रदर्शन किया गया।
mohanlalganj-news-advocates-protest-new-registry-system (2)

दूसरी ओर शासन का कहना है कि नई व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को रजिस्ट्री की अधिक सुविधा देना है। सरकार के अनुसार इससे रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाया जाएगा और लोगों को लाइन में लगने से राहत मिलेगी। फिलहाल इस मुद्दे पर अधिवक्ताओं और शासन के बीच गतिरोध बना हुआ है। तहसील में दिनभर हड़ताल के कारण फरियादियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें  गाय की रस्सी में उलझा बच्चा... काफी दूर तक चला गया घिसटता, थमी सांसें

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button