Lucknow City

ओडिशा से इस तरह आ रही थी गांजा की खेप, लखनऊ में STF का बड़ा एक्शन

ट्रक की कैविटी से 2 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार, झारखंड नंबर के ट्रक में लाया जा रहा था 52 लाख का मादक पदार्थ

लखनऊ, 31 मार्च 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 2 क्विंटल गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 52 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में STF ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन तस्करी गिरोह के सदस्य अभी फरार हैं।

एएसपी दीपक कुमार सिंह के अनुसार STF को कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक अंतरराज्यीय गिरोह ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सप्लाई कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर टीम लगातार निगरानी कर रही थी। इस दौरान जानकारी मिली कि झारखंड नंबर का एक ट्रक सुल्तानपुर रोड के रास्ते लखनऊ पहुंचेगा और एचसीएल के पास सुनसान स्थान पर माल उतारा जाएगा।

WhatsApp Image 2026-03-31 at 4.46.23 PM

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलते ही STF टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में विशेष रूप से बनाई गई गुप्त कैविटी से 200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मौके पर ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार चालक की पहचान बिहार के नालंदा निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि झारखंड निवासी टीपू और तपन ट्रक के मालिक हैं। उनके निर्देश पर ही वह ओडिशा से गांजा लाकर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करता था। ट्रेलर में बनाई गई गुप्त कैविटी में लगभग 5 क्विंटल तक गांजा छिपाया जा सकता था।

अजीत ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी 3-4 बार इस तरह की तस्करी कर चुका है। हर बार उसे 40 से 50 हजार रुपये मिलते थे। फिलहाल STF फरार आरोपियों टीपू और तपन की तलाश में जुटी है। इस मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  वीडियो में शख्स को लात मारते दिखे बीजेपी नेता रावसाहेब दानवे, विपक्ष ने बोला हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button