ElectionsLucknow City

Up News: अखिलेश को ‘अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद’ का न्योता, पोस्टर में कसा तंज- अयोध्या-काशी तो बस झांकी है…

लखनऊ में रविवार को जुटेंगे 21 देशों के प्रतिनिधि, विश्व हिंदू रक्षा परिषद का दावा- मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण का मुद्दा उठेगा

लखनऊ, 3 अक्टूबर 2026:

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) 2027 की आहट के बीच राजनीतिक बयानबाजी के साथ पोस्टर और नारों के जरिए भी सियासी संदेश देने का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में लखनऊ में रविवार को प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निमंत्रण देने वाला पोस्टर चर्चा में है। पोस्टर में अखिलेश यादव से धर्म संसद में शामिल होने की अपील के साथ राजनीतिक तंज भी किया गया है।

पोस्टर में अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा गया है, ‘आदरणीय अखिलेश यादव, हमारे आराध्य कृष्ण भगवान के मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद होने जा रही है।’ इसके आगे उनसे धर्म संसद में शामिल होकर मंदिर निर्माण के पक्ष में सनातनियों का साथ देने की अपील की गई है। पोस्टर में ईदगाह जाने के संदर्भ का इस्तेमाल करते हुए अखिलेश यादव पर राजनीतिक टिप्पणी भी की गई है।

up-news-akhilesh-yadav-ko-international-dharma-sansad-ka-nimantran (2)

ये भी पढ़ें:

पोस्टर में सबसे प्रमुखता से लिखा गया स्लोगन है- ‘अयोध्या-काशी तो बस झांकी है, अब केवल मथुरा ही बाकी है’। इसी संदेश के साथ अखिलेश यादव को धर्म संसद में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अनुसार, लखनऊ में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद में 21 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

संगठन का दावा है कि कार्यक्रम में मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम रविवार सुबह लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने की बात कही गई है। विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए इस पोस्टर ने धर्म संसद के मुद्दे को लेकर राजनीतिक चर्चा को भी नया कोण दे दिया है।

ये भी पढ़ें  6 हजार मानदेय पर भड़के संजय सिंह, पंचायत सहायकों के बीच बोले- BJP के मंत्री अपने बच्चों से कराएं ये नौकरी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link