Uttar Pradesh

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की पिटाई का आरोप…पुलिस पर सपा का हमला, पैदल मार्च कर प्रदर्शन

पार्टी कार्यालय से एसपी आफिस जाते समय पुलिस ने रोका, सपाइयों ने ज्ञापन देकर कहा-कार्रवाई नहीं हुई तो कोतवाली घेरेंगे

मिर्जापुर, 31 मार्च 2026:

समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने लोहिया ट्रस्ट स्थित पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च निकाला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि 29 मार्च की शाम करीब 6 बजे जीडी बिनानी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित यादव बाजार गए थे। इस दौरान बाइक हटाने को लेकर कटरा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने उन्हें थाने ले जाकर पीटा। बाद में चालान कर दिया गया।

प्रदर्शनकारियों का जत्था कटरा कोतवाली की ओर जा रहा था, लेकिन रमईपट्टी जिला पंचायत कार्यालय के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद वहीं पर प्रदर्शन तेज हो गया। सपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित मांग पत्र क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला को सौंपा।

ये भी पढ़ें:

परिजनों और सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मारपीट में अंकित यादव के हाथ में गंभीर चोट आई है। उन्होंने दोबारा मेडिकल जांच कराने और मामले में अजय प्रताप सिंह और प्रभारी निरीक्षक वैद्यनाथ सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी और कटरा कोतवाली का घेराव किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लाइसेंस शुल्क के खिलाफ लखनऊ के व्यापारियों की हुंकार, नगर निगम को प्रस्ताव वापस लेने की चेतावनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link