Lucknow City

Lucknow News: समेसी पावर हाउस पर किसानों का धरना, कटौती से लेकर स्मार्ट मीटर तक उठीं शिकायतें

रोस्टर के हिसाब से सप्लाई न मिलने का आरोप, जर्जर तार बदलने की मांग, नलकूपों के लिए तय शेड्यूल जारी करने की मांग, ज्यादा बिल की शिकायतों पर मीटर जांच की मांग, जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 18 सितंबर 2026:

यूपी के लखनऊ जिले के नगराम क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने शुक्रवार को समेसी पावर हाउस का घेराव कर धरना शुरू कर दिया। किसानों ने गांवों में रोस्टर के मुताबिक बिजली न मिलने, जर्जर तारों से हादसे के खतरे, Smart Meter में गड़बड़ी समेत कई समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई।

रोस्टर के मुताबिक बिजली देने की मांग

किसानों का कहना है कि गांवों में तय रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इसका असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ खेती पर भी पड़ रहा है। यूनियन ने किसानों के नलकूपों के लिए बिजली आपूर्ति का स्पष्ट रोस्टर जारी करने की मांग की है, जिससे उन्हें सिंचाई के लिए तय समय पर बिजली मिल सके।

ये भी पढ़ें:

जर्जर तारों से हादसे का खतरा

धरने में क्षेत्र की विद्युत लाइनों की हालत का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने बताया कि कई जगह तार काफी पुराने व जर्जर हो चुके हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। यूनियन ने जर्जर तारों को हटाकर नए तार लगाने की मांग की।

farmers-protest-power-supply-issues-meter-testing-demand-lucknow (2)

कनेक्शन के नाम पर ज्यादा वसूली की शिकायत

किसानों ने नए बिजली कनेक्शन व मीटर लगाने के नाम पर ग्रामीणों से तय शुल्क से ज्यादा रकम लिए जाने की शिकायत भी उठाई। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

Smart Meter की रीडिंग पर सवाल

स्मार्ट मीटर को लेकर भी किसानों ने नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि कई उपभोक्ताओं के मीटर में गलत रीडिंग दर्ज हो रही है, जिससे ज्यादा बिल आ रहे हैं। यूनियन ने मीटरों की जांच कराने के साथ गलत बिलों को दुरुस्त कराने की मांग की।

अधिकारियों को पहले भी दी जानकारी

भाकियू के तहसील अध्यक्ष रामानंद रावत ने कहा कि बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को कई बार जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : इंटर की मेधावी काजल बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, नंदिनी उप प्रधानाचार्या, दिया ये मैसेज

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link