
लखनऊ, 18 सितंबर 2026:
यूपी में बीजेपी ने संगठन से जुड़े प्रकोष्ठों और सोशल मीडिया टीम में नई जिम्मेदारियां तय की हैं। पार्टी ने प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, सह-संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी, सह-संयोजक और सदस्यों के नामों की घोषणा की है। इसमें सोशल मीडिया टीम को नया प्रभारी और छह सह संयोजक मिले हैं।
ओम प्रकाश श्रीवास्तव बने प्रकोष्ठ संकुल संयोजक
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जारी सूची में शामिल सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। लिस्ट के मुताबिक ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है। संतराज यादव और डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
सोशल मीडिया टीम को मिली मजबूती
सोशल मीडिया टीम में सुभाष यदुवंश को प्रभारी
बनाया गया है। वहीं गौरव वाष्र्णेय, विनीत मालवीय, अनुज चौधरी, मनोज मौर्य, निखिल सिन्हा और विवेक लवानिया को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा जयंत शिवाच, वाईके शर्मा और अभिमन्यु सिंह को सोशल मीडिया सदस्य बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रकोष्ठ संकुल संयोजक एवं सह-संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया सह-संयोजकों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/RNflGcwiVb
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) September 18, 2026
पहले घोषित हुई थी 64 सदस्यीय टीम
UP Election Preparations : इससे पहले यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने अपनी प्रदेश संगठन की नई टीम घोषित की थी। 64 सदस्यीय इस टीम में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 19 प्रदेश मंत्री, 8 प्रदेश महामंत्री और 6 मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए थे। इसके अलावा 6 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 3 कार्यालय मंत्री और 3 अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई थी। नई टीम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह, विधायक पूजा पाल और सुरेश राणा समेत कई प्रमुख चेहरों को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था, जबकि 52 नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया था।






