Lucknow City

गाय की रस्सी में उलझा बच्चा… काफी दूर तक चला गया घिसटता, थमी सांसें

मोहनलालगंज के निगोहां इलाके में गाय चराकर घर लौटते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान निजी अस्पताल में हुई बालक की मौत, प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह में था पढ़ता, कुसमौरा गांव में पसरा सन्नाटा

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 10 जून 2026ः

यूपी की राजधानी लखनऊ के निगोहां इलाके में एक हादसे के दौरान 11 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। बच्चा गाय को चराकर घर लौट रहा था कि तभी वह अचानक भड़क गई। वह गाय के गले में बंधी रस्सी में उलझ गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसा निगोहां के कुसमौरा गांव में हुआ। दीपांशु उदयराज का छोटा बेटा था। पिता ने बताया कि उन्होंने एक गाय पाल रखी है। दीपांशु गाय को चराने ले गया था। शाम को वह गाय के गले में बंधी रस्सी पकड़ कर घर वापस आ रहा था। गांव में घुसते ही गाय अचानक बेकाबू होकर दौड़ पड़ी। गाय के भागने के दौरान रस्सी दीपांशु के शरीर में उलझ गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद वह गाय के साथ करीब 500 मीटर तक घिसटता चला गया। बालक की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और काफी मशक्कत के बाद गाय को काबू किया।

ये भी पढ़ें:

गंभीर रूप से घायल बच्चे को ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने मोहनलालगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां गुड़िया, पिता और बड़े भाई हिमांशु का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दीपांशु गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। उसकी मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  CM योगी का दावा : UP में बदली कार्यसंस्कृति, अब रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बन रहे युवा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link