Lucknow City

छत पर खेल रहा मासूम एचटी लाइन की चपेट में आया…हाथ काटना पड़ा, परिजनों का प्रदर्शन

विभाग पर आरोप लगा कि हाईटेंशन लाइन बेहद खतरनाक तरीके से घर के ठीक ऊपर से गुजर रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अफसरों ने लाइन हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 30 नवंबर 2025:

राजधानी लखनऊ में पारा क्षेत्र के जलालपुर मुरदईय्या में शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक हादसे के बाद रविवार को परिजनों और मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। हादसे में पांचवीं कक्षा का छात्र अमृतय्या अग्निहोत्री (11) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसके बाद डॉक्टरों को उसका दाहिना हाथ कोहनी के पास से काटना पड़ा। बच्चा फिलहाल आईसीयू में गंभीर हालत में भर्ती है।

दरअसल जनरल मर्चेंट व्यापारी अनूप अग्निहोत्री का बेटा अमृतय्या स्कूल से लौटकर रोज की तरह छत पर खेल रहा था। उसने छत पर पड़े वाइपर को उठाया, जो घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। तेज करंट लगने से वह छटपटाते हुए नीचे गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देखते हुए हाथ काटना पड़ा।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2025-11-30 at 6.08.00 PM

परिजनों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन बेहद खतरनाक तरीके से घर के ठीक ऊपर से गुजर रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने लाइन हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इसी लापरवाही से नाराज होकर परिजन और स्थानीय लोग रविवार सुबह 10 बजे आरडीएसओ जलालपुर उपकेंद्र पहुंच गए। यहां उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही एसडीओ अखिलेश यादव और जेई नीलेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर हाईटेंशन लाइन हटवाने और बच्चे के इलाज का खर्च सरकार से दिलाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद दोपहर करीब 2 बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बातचीत कराई, जिसके बाद परिजन शांत होकर घर लौट गए।

पढ़िए पुरी खबर 

ये भी पढ़ें  भूमि विवाद की शिकायत लेकर महिला पहुंची थी थाने, वॉशरूम में DSP ने खोली जिप,मुंह में डाला पेनिस : देखें वायरल Video   

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button