Lucknow City

19 दिन बाद भी नहीं पूरा हुआ वादा! बॉन्डेड डॉक्टरों ने फिर घेरा डिप्टी CM का घर, बोले- समान डिग्री, समान सेवा तो वेतन अलग क्यों?

Lucknow News : PHC-CHC व अन्य सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को 50-55 हजार, मेडिकल कॉलेजों में 1.10 लाख तक मानदेय का दावा, 14 महीने से समान वेतन और एरियर की मांग, कहा- आश्वासन मिला, शासनादेश नहीं

लखनऊ, 21 सितंबर 2026:

यूपी के सरकारी अस्पतालों में बॉन्ड पर सेवा दे रहे डॉक्टरों का आक्रोश सोमवार को एक बार फिर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिखा। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से यहां पहुंचे बॉन्डेड डॉक्टरों ने वेतन में कथित असमानता के विरोध में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास का घेराव और प्रदर्शन किया। डॉक्टरों का कहना है कि वे पिछले 14 महीने से समान वेतन और लंबित एरियर की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा कि 2 सितंबर को प्रदर्शन के दौरान बारिश के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद उनसे मिलने पहुंचे थे। डॉक्टरों के मुताबिक उस दौरान उन्होंने उनकी मांग पूरी कराने का आश्वासन देते हुए कहा था- ‘आप हमारे बच्चे हैं, आपकी मांग जरूर पूरी होगी।’ डॉक्टरों का दावा है कि उन्हें 3 सितंबर को दोपहर दो बजे तक शासनादेश जारी होने का भरोसा दिया गया था लेकिन 19 दिन बीतने के बाद भी शासनादेश जारी नहीं हुआ।
lucknow-news-bonded-doctors-protest-brajesh-pathak-residence

डॉक्टरों का कहना है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की पीएचसी, सीएचसी और दूसरे सरकारी अस्पतालों में बॉन्ड पर तैनात डॉक्टरों को करीब 50 से 55 हजार रुपये मासिक मानदेय मिल रहा है। दूसरी तरफ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बॉन्ड सेवा कर रहे डॉक्टरों को करीब 1.10 लाख रुपये महीने तक भुगतान किया जा रहा है। उनका सवाल है कि जब सभी के पास समान MBBS डिग्री है, बॉन्ड की शर्त समान है और सेवा भी सरकारी व्यवस्था में ही दे रहे हैं तो वेतन में इतना अंतर क्यों?

ये भी पढ़ें:

बॉन्ड सेवा के तहत डॉक्टरों को दो साल की अनिवार्य सरकारी सेवा करनी होती है या फिर 10 लाख रुपये के बॉन्ड की शर्त पूरी करनी होती है। प्रदर्शनकारी डॉक्टर समान वेतन व्यवस्था लागू करने के साथ अब तक के लंबित एरियर के भुगतान की भी मांग कर रहे हैं।

डॉक्टरों ने कहा कि वे प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका आरोप है कि बार-बार लखनऊ आने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी जा रही। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने शासनादेश का आश्वासन दिया था इसलिए वे लगातार उन्हीं से जवाब मांग रहे हैं। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि आश्वासन और सोशल मीडिया पोस्ट के बावजूद उन्हें उनका अधिकार नहीं मिला। उनका कहना है कि जब तक समान वेतन और एरियर को लेकर ठोस निर्णय नहीं होता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें  राम मंदिर से बद्रीनाथ तक चढ़ावे पर सियासत, मायावती बोलीं- दोषियों को बचाया न जाए, सबूत भी सामने आएं

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link