Prayagraj

प्रयागराज : टिन शेड में चल रही थी MD ड्रग्स की फैक्ट्री, करोड़ों का 53 किलो नशीला पदार्थ मिला

मुंबई पुलिस ने नालासोपारा में 112 ग्राम MD मिलने के बाद शुरू की थी जांच, नेटवर्क खंगालते हुए यूपी पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, प्रयागराज के मेजा में किराए की जमीन पर टिन शेड में चल रही थी फैक्ट्री, 52 किलो 932 ग्राम MD के साथ 260 लीटर केमिकल व लैब उपकरण जब्त

प्रयागराज, 3 सितंबर 2026:

यूपी के प्रयागराज जिले में MD ड्रग्स बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र की मीरा भयांदर वसई विरार पुलिस (MBVV) की क्राइम डिटेक्शन ब्रांच ने मेजा तहसील के गंडा इलाके में स्थित कोसाडा कलां में कार्रवाई कर फैक्ट्री को ध्वस्त किया। यहां किराए की जमीन पर बने टिन शेड में MD तैयार की जा रही थी। यहां लगभग 53 किलो एमडी ड्रग मिला है। माल बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद फैक्ट्री ध्वस्त कर दी गई।

112 ग्राम MD की बरामदगी से शुरू हुई जांच

महाराष्ट्र की मीरा भयांदर वसई विरार पुलिस (MBVV) की क्राइम डिटेक्शन ब्रांच ने इस पूरे नेटवर्क का खुलासा नालासोपारा में 112 ग्राम MD जब्त होने के बाद शुरू हुई जांच में हुआ। पूछताछ के दौरान पुलिस को ड्रग्स सप्लाई करने वाले नेटवर्क की जानकारी मिली। इसके बाद जांच मुंबई से आगे जलगांव, गुजरात, कल्याण, नेरुल होते हुए प्रयागराज तक पहुंची।

ये भी पढ़ें:

टिन शेड में तैयार हो रही थी MD

पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रयागराज के मेजा इलाके में किराए की जमीन पर बने टिन शेड को MD बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने छापा मारकर मौके से 52 किलो 932 ग्राम MD बरामद की। इसके साथ 260 लीटर अलग-अलग केमिकल भी मिला, जिसका इस्तेमाल ड्रग्स तैयार करने में किया जा रहा था।

लैब का सामान भी मिला, 21 आरोपी गिरफ्तार, ड्रग्स की कीमत लगभग 139 करोड़

फैक्ट्री से MD बनाने में इस्तेमाल होने वाले लैब उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक मौके पर ड्रग्स तैयार करने की पूरी व्यवस्था की गई थी। कार्रवाई के बाद अवैध फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया गया। इस मामले में अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अलग-अलग ठिकानों पर हुई कार्रवाई में कुल 69 किलो 759 ग्राम MD जब्त की गई। पुलिस ने 18.70 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। जब्त नशीले पदार्थ की कुल कीमत करीब 139 करोड़ रुपये बताई गई है।

सप्लाई से लेकर पैसों तक फैला नेटवर्क, विदेश तक कनेक्शन की जांच

जांच में MD बनाने वालों के साथ केमिकल व लैब उपकरण उपलब्ध कराने वाले लोगों की भूमिका सामने आई है। नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले, पेडलर्स व पैसों का लेन-देन संभालने वाले लोग भी इस नेटवर्क से जुड़े मिले हैं। पुलिस अब नेटवर्क के दूसरे सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। पूछताछ व जांच के दौरान ड्रग्स तस्करी के इस नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन सामने आए हैं। पुलिस को अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जानकारी मिली है। इसे लेकर आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें  जलाभिषेक की आस अधूरी रह गई, काशी जा रहे 3 कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button