Prayagraj

सनातन न्याय यात्रा को बम से उड़ाने की धमकी… आशुतोष ब्रह्मचारी को सीमा पार से आईं तीन कॉल

श्री कृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्यवादी पक्षकार को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी, पहले भी मिल चुकीं कई बार धमकियां, पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

प्रयागराज, 2 जून 2026ः

श्री कृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्यवादी पक्षकार आशुतोष ब्रह्मचारी को सीमा पार से जान से मारने की और सनातन न्याय यात्रा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले भी उनको ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है।

मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि उनको पाकिस्तान के एक मोबाइल नंबर से वाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे पाकिस्तान के नंबर से तीन वाट्सएप कॉल आईं। इस दौरान फोन करने वाले शख्स ने सनातन न्याय यात्रा को बम से उड़ाने की धमकी दी। साथ ही उसने परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि उनके पास कॉल की रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट व अन्य साक्ष्य मौजूद हैं। इनको जांच एजेंसियों को दिया जाएगा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों से मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने, प्रस्तावित धार्मिक कार्यक्रमों और सनातन न्याय यात्रा की सुरक्षा की मांग की है।

ये भी पढ़ें:

READ MORE 

Advertisement

ये भी पढ़ें  केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला, चंपत राय का बचाव करते हुए 2027 को लेकर किया ये दावा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link