Prayagraj

पार्सल में ड्रग्स की धमकी, ED-CBI अफसर बनकर डराया, Digital Arrest में फंसी डॉक्टर से ठगे 1.78 करोड़

Prayagraj news : करीब एक महीने तक Signal App पर होती रही वीडियो कॉल, गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर RTGS से रकम मंगवाते रहे साइबर ठग, अलग-अलग विभागों के अधिकारी बनकर बनाया दबाव

प्रयागराज, 3 अक्टूबर 2026:

यूपी के प्रयागराज में Cyber Fraud का शिकार हुई एक महिला डॉक्टर से साइबर ठगों ने 1.78 करोड़ रुपये वसूल लिए। जार्जटाउन की रहने वाली डॉक्टर को करीब एक महीने तक Digital Arrest का डर दिखाया गया। ठगों ने पहले Blue Dart Courier के पार्सल में ड्रग्स मिलने की बात कही, फिर खुद को पुलिस, ED, CBI और कस्टम अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाते रहे।

कूरियर में ड्रग्स होने की बात कहकर फंसाया

ठगी की शुरुआत एक अनजान कॉल से हुई। महिला डॉक्टर को बताया गया कि उनके नाम से एक कूरियर भेजा गया है, जिसमें ड्रग्स समेत कुछ संवेदनशील सामान मिला है। कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि डॉक्टर के मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल हुआ है।
इसके बाद उनकी बात कथित पुलिस साइबर अधिकारी से कराई गई। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए ऑनलाइन रकम जमा करने को कहा। डॉक्टर को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर बातचीत आगे बढ़ाई गई। कुछ समय बाद अलग-अलग लोग पुलिस के साथ ED, CBI और कस्टम अधिकारी बनकर उनसे संपर्क करने लगे।

Signal App पर रखी नजर, बैंक जाकर भेजती रहीं पैसे

साइबर ठगों ने महिला डॉक्टर के मोबाइल में Signal App डाउनलोड कराया। इसके बाद कभी वीडियो कॉल तो कभी इंटरनेट कॉल के जरिए उनसे संपर्क रखा जाता था। लगातार बातचीत के दौरान उन्हें कार्रवाई का डर दिखाकर दबाव में रखा गया। ठगों के कहने पर डॉक्टर बैंक पहुंचती थीं और उनके बताए खातों में RTGS के जरिए रकम ट्रांसफर करती रहीं। करीब एक महीने तक पैसे भेजने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान ठग अलग-अलग अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर उन्हें डराते रहे।

ये भी पढ़ें:

परिचित को बताने पर समझ आया कि हो चुकी है ठगी

लगातार ठगों के संपर्क में रहने के बाद महिला डॉक्टर ने एक व्यक्ति से पूरे मामले की जानकारी साझा की। बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि वह साइबर ठगी के जाल में फंस चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

Cyber Crime पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत मिलने के बाद Cyber Crime थाने में केस दर्ज किया गया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने डॉक्टर को अलग-अलग विभागों का अधिकारी बनकर डराया। रकम किन खातों में पहुंची, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें  Prayagraj News : एक माह की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर गया, घर लौटकर हेड कांस्टेबल ने कमरे में लगाई फांसी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link