Prayagraj

ट्रिपल मर्डर केस : CM से मिला पीड़ित परिवार, आरोपियों का दुस्साहस बताया, बुलडोजर एक्शन की मांग रखी

16 जून को मेजा में एक घर के तीन बुजुर्गों की हुई थी हत्या, पड़ोसी युवक परिवार की बेटी से जबरन शादी के लिए दे रहा था एलानिया धमकी, घटना से पहले सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दी थी वार्निंग, सीएम ने दिया कठोर कार्रवाई का भरोसा

प्रयागराज, 2 जुलाई 2026:

मेजा क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड में तीन बुजुर्गों की नृशंस पूर्वक हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने लखनऊ आकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान परिवार ने आरोपियों की बर्बरता और दुस्साहस बताकर बुलडोजर एक्शन की मांग की। सीएम ने परिवार को कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया।

बता दें कि 16 जून की सुबह मेजा के ग्राम कुकुरकटवा गांव में श्यामलाल गुप्ता, उनके भाई की पत्नी अमरावती और इंद्रावती की हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि पड़ोसी युवक हिमांशु यादव का प्रेम प्रसंग श्यामलाल की भतीजी से चल रहा था। उसके साथ शादी करने के लिए वो पूरे परिवार को धमका रहा था। पुलिस से शिकायत भी की। इसके बाद भी घर में घुसकर दौड़ा-दौड़ाकर सबको मार डाला। घटना के बाद हिमांशु को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
prayagraj-meja-triple-murder-case-victims-meet-cm-yogi-lucknow (2)

घटना के बाद मंत्री नंद गोपाल ‘नंदी’ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। पता चला कि आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी धमकी पोस्ट की थी। इसी के बाद पीड़ित परिवार से जुड़े राम निरंजन गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, पवन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विशेष गुप्ता, राधा गुप्ता, लोकपति गुप्ता ने लखनऊ आकर सीएम से मुलाकात की। मुख्यमंत्री को घटना की बर्बरता, आरोपियों के दुस्साहस के बारे में बताया। वहीं परिवार की सुरक्षा एवं न्याय से जुड़े सभी विषयों की जानकारी देते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा तथा आर्थिक सहायता की भी मांग रखी।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा एवं हरसंभव सहायता दी जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Barabanki : वीडियो कॉल के बाद शिक्षक ने की खुदकुशी, घर में ही फंदे पर लटका मिला शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button