Prayagraj

Prayagraj News : बिलों में होगा बदलाव, बिना सीवर लाइन वाले क्षेत्रो में नहीं देना होगा सीवर टैक्स

झूंसी, नैनी, फाफामऊ, झलवा समेत विस्तारित इलाकों के हजारों भवनस्वामियों को मिलेगा फायदा, जलकल विभाग पुराने बिलों में करेगा बदलाव, घर के 100 मीटर के दायरे में सीवर लाइन नहीं होने पर मिलेगी छूट

प्रयागराज, 11 अक्टूबर 2026:

यूपी के प्रयागराज में सीवर लाइन की सुविधा के बिना सीवर टैक्स वसूलने की शिकायतों पर जलकल विभाग ने राहत देने का फैसला किया है। शहर के विस्तारित क्षेत्रों में जिन मकानों के 100 मीटर के दायरे में सीवर लाइन नहीं है। उनके मालिकों को अब सीवर टैक्स नहीं देना होगा। ऐसे भवनस्वामियों के पुराने बिलों में संशोधन किया जाएगा।

पुराने बिलों में होगा बदलाव

झूंसी, नैनी, फाफामऊ, झलवा समेत शहर के कई विस्तारित इलाकों में अभी सीवर लाइन नहीं बिछाई गई है। इसके बावजूद पानी के बिल में सीवर टैक्स जोड़े जाने पर भवनस्वामी लगातार आपत्ति जता रहे थे। नगर निगम की संभव जनसुनवाई में भी इस तरह की शिकायतें सामने आ रही थीं।

जलकर व जलमूल्य ही जमा करना होगा

जलकल विभाग के महाप्रबंधक संजीव कुमार के मुताबिक, सीवर लाइन की सुविधा नहीं मिलने पर भवनस्वामियों से सीवर टैक्स नहीं लिया जाएगा। उन्हें केवल जलकर व जलमूल्य जमा करना होगा। पहले जारी किए गए बिलों में भी इसी आधार पर संशोधन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

शिकायत मिलने पर होगी जांच

विस्तारित क्षेत्रों में सीवर लाइन होने के बावजूद भवनस्वामियों को सीवर टैक्स का बिल भेजे जाने की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। जलकल विभाग अपने स्तर से भी इन इलाकों की स्थिति का पता लगाएगा। इससे बिना सीवर सुविधा वाले मकानों पर लग रहे अतिरिक्त शुल्क से राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सावन पर मनकामेश्वर मंदिर में भोले के भक्तों का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवालय

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link